मांडर विस के प्रत्येक प्रखंड में दिए जाएंगे पांच-पांच ऑक्सीजन सिलिंडर

माडर विधानसभा क्षेत्र के पाचों प्रखंडों में विधायक फंड से पांच-पांच ऑक्सीजन सिलिंडर दिए जाएंगे।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Apr 2021 06:00 AM (IST) Updated:Tue, 20 Apr 2021 06:00 AM (IST)
मांडर विस के प्रत्येक प्रखंड में दिए जाएंगे पांच-पांच ऑक्सीजन सिलिंडर
मांडर विस के प्रत्येक प्रखंड में दिए जाएंगे पांच-पांच ऑक्सीजन सिलिंडर

बेड़ो : माडर विधानसभा क्षेत्र के पाचों प्रखंडों में विधायक फंड से पांच-पांच ऑक्सीजन सिलिंडर दिए जांएगे। इसमें इटकी, बेड़ो, लापुंग, मांडर व चान्हो प्रखंड शामिल हैं। साथ ही महादानी मैदान व मुड़हर पहाड़ को पर्यटकस्थल के रूप में विकसित किया जाएगा।

उक्त बातें विधायक बंधु तिर्की ने कहीं। वे सोमवार को बेड़ो स्थित विधायक कार्यालय में हुई प्रेस कांफ्रेंस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विवाह मंडप बेड़ो को एक माडल विवाह मंडप, सरना स्थल का सुंदरीकरण और महादानी मैदान को उच्च स्तरीय मैदान के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने इसे मूर्त रूप प्रदान करने व राय मशविरा करने के लिए बीडीओ बेड़ो को प्रखंड के प्रबुद्ध लोगों की एक बैठक का आयोजन कराने की बात कही। ताकि, इन स्थलों के बारे में प्रबुद्ध लोगों के राय के उपरात कार्ययोजना तैयार की जा सके। उन्होंने कहा कि प्रखंड परिसर में पाच सौ विद्यार्थियों के समग्र विकास व अध्ययन के लिए एक पुस्तकालय की स्थापना कराई जाएगी। इससे सुदूरवर्ती गावों में रहने वाले छात्र और छात्रा यूपीएससी, जेपीएसी समेत अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी सफलतापूर्वक कर सकें। वहीं, प्रत्येक पंचायतों में पाच जरूरतमंद किसानों को मनरेगा के तहत बनने वाले नए कुओं के लिए माग पत्र तैयार करने की बात कही। साथ ही भूमि संरक्षण विभाग की ओर से बनने वाले नए तालाबों का स्थल चयन करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अधिकारी-कर्मचारी विकास कार्यों में तेजी लाएं, ताकि मांडर विधानसभा क्षेत्र झारखंड में मिसाल बन सके। इस मौके पर नवल किशोर सिंह, मजकूर आलम सिद्दकी, मोदस्सीर हक व मीर मुस्लिम आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी