विधानसभा में सीएम के विभागों पर सवालों का जवाब देंगे पांच मंत्री

रांची झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मुख्यमंत्री के विभागों से संबंधित प्रश्नों का जवाब मंत्रिमंडल के पांच मंत्री देंगे।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 27 Feb 2020 02:09 AM (IST) Updated:Thu, 27 Feb 2020 02:09 AM (IST)
विधानसभा में सीएम के विभागों पर सवालों का जवाब देंगे पांच मंत्री
विधानसभा में सीएम के विभागों पर सवालों का जवाब देंगे पांच मंत्री

रांची : झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मुख्यमंत्री के विभागों से संबंधित प्रश्नों का जवाब देने के लिए पांच मंत्रियों को अधिकृत किया गया है। मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। जिन मंत्रियों को अधिकृत किया गया है उनमें आलमगीर आलम, जगरनाथ महतो, बादल, मिथिलेश कुमार ठाकुर एवं चंपई सोरेन शामिल हैं। इन मंत्रियों को जवाब देने के लिए विभागों का बंटवारा इस प्रकार किया गया है -

आलमगीर आलम : गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग, कार्मिक, मंत्रिमंडल सचिवालय व विधि विभाग।

जगरनाथ महतो : राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग, उच्च तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग, सूचना प्रोद्योगिकी एवं ई-गवर्नेस विभाग।

बादल : खान एवं भू-तत्व विभाग, पथ निर्माण विभाग, भवन निर्माण विभाग।

मिथिलेश कुमार ठाकुर : जल संसाधन विभाग, पर्यटन, कला संस्कृति, उद्योग विभाग एवं सूचना जनसंपर्क विभाग।

चंपई सोरेन : वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, नगर विकास एवं आवास विभाग, ऊर्जा विभाग। पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में विशेष विमान से जाएंगे अधिकारी

रांची : ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में 28 फरवरी को प्रस्तावित पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की 24वीं बैठक में शामिल होने के लिए राज्य सरकार की टीम विशेष विमान से जाएगी। इसका प्लान तैयार है। इस बैठक में सीमावर्ती राज्यों के बीच विवादों को सुलझाने की कोशिश होगी। इस बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जाना था, लेकिन किसी कारणवश वे नहीं जा रहे हैं। उनके स्थान पर योजना सह वित्त विभाग के मंत्री रामेश्वर उरांव जाएंगे। उनके अलावा गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अपर मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के सचिव कमल किशोर सोन, खान एवं भूतत्व विभाग के सचिव अबु बकर सिद्धिकी व गृह विभाग की विशेष सचिव तदाशा मिश्र उक्त बैठक में शामिल होंगी। छठी सिविल सेवा परीक्षा रद करने की राज्यपाल से गुहार

रांची : छठी सिविल सेवा परीक्षा रद करने को लेकर असफल अभ्यर्थियों ने बुधवार को राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से गुहार लगाई। भाजपा नेता सह पूर्व विधायक सुखदेव भगत तथा कुणाल षाड़ंगी के नेतृत्व में अभ्यर्थियों ने राजभवन में राज्यपाल से मिलकर इसे लेकर ज्ञापन सौंपते हुए साक्षात्कार स्थगित करने की मांग की। अभ्यर्थियों ने राज्यपाल को बताया कि इसकी प्रारंभिक परीक्षा में आरक्षण नियमों का अनुपालन नहीं किया गया है। राज्यपाल से मिलनेवाले प्रतिनिधिमंडल के अनुसार, राज्यपाल ने इसपर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया है। दोनों पूर्व विधायक तथा कांके विधायक समरी लाल ने मोरहाबादी मैदान में बापू वाटिका के पास चल रहे अभ्यर्थियों के सत्याग्रह कार्यक्रम में शामिल होकर उनके आंदोलन का समर्थन किया।

इधर, झारखंड लोक सेवा आयोग में छठी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का 24 फरवरी से चल रहा साक्षात्कार बुधवार को भी जारी रहा। साक्षात्कार छह मार्च तक चलेगा। साक्षात्कार के बाद अभ्यर्थियों के स्वास्थ्य की जांच भी रांची सदर अस्पताल में हो रही है।

chat bot
आपका साथी