छाते की छत्रछाया में राजनीति: पहले मोदी फिर ममता, अब हेमंत आए छतरी के नीचे; जानिए क्या है कहानी

Umbrella Controversy Jharkhand News अमेरिकी विदेश मंत्री भी छाते में नजर आए थे। झारखंड के मुख्यमंत्री की तस्वीर सामने आने के बाद छाते पर विमर्श का दायरा और बड़ा हो गया है। लोग इंटरनेट मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 07:15 PM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 10:24 AM (IST)
छाते की छत्रछाया में राजनीति: पहले मोदी फिर ममता, अब हेमंत आए छतरी के नीचे; जानिए क्या है कहानी
पीएम मोदी, ममता बनर्जी और हेमंत सोरेन की छाता के साथ तस्‍वीर।

रांची, डिजिटल डेस्‍क। मानसूनी मौसम में रांची से लेकर दिल्ली तक की राजनीति छाते के इर्द-गिर्द आ गई है। पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, फिर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बाद झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की छाते वाली तस्वीर इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रही है। इससे पहले अमेरिकी विदेश मंत्री की छाते के साथ तस्वीर सामने आए थी। झारखंड के अलग-अलग साइट पर नेताओं की अलग-अलग तस्वीरें देखकर लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

चाईबासा में रेलवे ओवर ब्रिज का उद्घाटन करने के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन। जागरण

दरअसल, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखंड के कोल्हान प्रमंडल के पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने गए थे। बारिश का मौसम होने के कारण छाता लगा कर कार्यक्रम संचालित किया गया। नरेंद्र मोदी और ममता बनर्जी की छाते लगी तस्वीरें पहले से इंटरनेट मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई थी। झारखंड के मुख्यमंत्री की तस्वीर सामने आने के बाद छाते पर विमर्श का दायरा और बड़ा हो गया है। लोग अपने-अपने हिसाब से इस पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

नई दिल्‍ली में संसद भवन के बाहर मीडिया को संबोधित करते पीएम मोदी। फाइल फोटो

किसी को प्रधानमंत्री के छाते लगी तस्वीर में सादगी दिखाई दे रही है तो किसी को ममता बनर्जी की तस्वीर ज्यादा आकर्षित कर रही है। कुछ यूजर हेमंत सोरेन के कार्यक्रम में अधिकारियों सहित दूसरे लोगों के छाता लेकर खड़े रहने पर सवाल उठा रहे हैं। वाट्सएप से लेकर फेसबुक तक पर लोग कमेंट और मैसेज के जरिए अपनी राय रख रहे हैं। फेसबुक यूजर ने मोदी और ममता की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा है कि उसकी छाता सादगी, मेरा छाता छाता।

भारत दौरे पर पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन। फाइल फोटो

दिल्‍ली में पत्रकारों को संबोधित करती ममता बनर्जी। फाइल फोटो

कुछ ऐसा है पूरा मामला

दरअसल संसद में मानसून सत्र की शुरुआत के दौरान पहले दिन संसद जाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक तस्वीर खूब वायरल हुई। इसमें प्रधानमंत्री मोदी अपना छाता अपने हाथ से पकड़े हुए नजर आए। इसके बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपने दिल्ली दौरे के दौरान अपना छाता अपने हाथ में लेकर पत्रकारों को संबोधित करते हुए दिखी। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन अपना छाता अपने हाथ में पकड़ कर प्लेन से नीचे उतरते हुए कैमरे में कैद हुए। इसके बाद से ही इंटरनेट मीडिया पर छाता चर्चा में है।

chat bot
आपका साथी