रांची एयरपोर्ट आने थे 9 विमान, अब तक पहुंचे मात्र 2; एयर इंडिया सहित कई उड़ानें रद

Jharkhand. एयरपोर्ट पर यात्रियों की सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए थे। सारे जरूरी काम पालन सुनिश्चित करने के लिए गोल घेरा बनाया गया था।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Mon, 25 May 2020 09:02 AM (IST) Updated:Mon, 25 May 2020 02:43 PM (IST)
रांची एयरपोर्ट आने थे 9 विमान, अब तक पहुंचे मात्र 2; एयर इंडिया सहित कई उड़ानें रद
रांची एयरपोर्ट आने थे 9 विमान, अब तक पहुंचे मात्र 2; एयर इंडिया सहित कई उड़ानें रद

रांची, जासं। लॉकडाउन में पहली बार शुरू हुई हवाई सेवा के पहले दिन कई उड़ानें रद हो गई। दिल्‍ली-मुंबई और अन्‍य जगहों से सिर्फ चार उड़ानें ही रांची के लिए प्रस्‍तावित हैं। एयरपोर्ट निदेशक विनोद शर्मा ने बताया कि सोमवार को चार विमानों के आने व जाने का समय-सारणी मिला है। आज सुबह पहली फ्लाइट बेंगलुरु से रांची पहुंची। इसके अलावा इंडिगो का दिल्ली-रांची-दिल्ली का विमान आया है। 3:30 तक इंडिगो का हैदराबाद-रांची विमान आने की संभावना है। शाम 7:30 तक इंडिगो दिल्ली-रांची विमान के आने की संभावना है।

दूसरी ओर, एयर इंडिया सहित गो एयर और इंडिगो की कई उड़ानें रद कर दी गईं। गो एयर का g8167/148 दिल्ली-रांची-दिल्ली विमान रद कर दिया गया है। इंडिगो का 6E 5316 मुंबई-रांची फ्लाइट भी रद कर दिया गया है। एयरपोर्ट निदेशक ने यह भी बताया कि एयर इंडिया का विमान रद कर दिया गया है। इसके अलावा एयर इंडिया का AI 417/418 दिल्ली-रांची-दिल्ली विमान और गो एयर का 6E 5316/6179 मुम्बई-रांची-मुम्बई विमान भी रद कर दिया गया है।

इधर, यात्रियों की सुविधा के लिए बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर व्यापक इंतजाम किए गए थे। सारे जरूरी काम का पालन सुनिश्चित करने के लिए गोल घेरा बनाया गया था। इस दौरान सुरक्षा के भी व्यापक इंतजाम किए गए थे। सोमवार की सुबह 7:35 बजे एयर एशिया का बेंगलुरु-रांची विमान बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचा। एयरपोर्ट निदेशक विनोद शर्मा ने बताया कि फिलहाल एयर एशिया के विमान के पहुंचने के बाद लगभग 8:30 बजे तक इंडिगो का दिल्ली-रांची विमान पहुंचेगा। उसके बाद लगभग 11 बजे तक इंडिगो का हैदराबाद-रांची विमान भी पहुंचेगा। हालांकि इन विमानों के आगमन व प्रस्थान से संबंधित शिड्यूल अब तक नहीं मिला है। विमानों के टाइम को लेकर अभी भी मंथन ही चल रहा है। इधर, एयर इंडिया के दिल्ली-रांची विमान व मुंबई से रांची आने वाले विमान भी अनिश्चितता की स्थिति में हैं।

एक यात्री हिमांशु भौमिक अपने परिवार के साथ इंडिगो की फ्लाइट से दिल्ली और दिल्ली से देहरादून जाने वाले थे। इंडिगो के रांची-दिल्ली फ्लाइट लेट होने के कारण उन्होंने अपना टिकट रद करा दिया। बताया कि इंडिगो का रांची-दिल्ली विमान लेट होने के कारण वे दिल्ली- देहरादून फ्लाइट नहीं पकड़ पाएंगे।

एयरपोर्ट आने-जाने वाले यात्रियों व वाहनों के लिए परिवहन विभाग द्वारा जारी निर्देश टैक्सी व्यवासयिक वाहन की श्रेणी में निबंधन प्रमाण पत्र ही उसका रूट पास माना जाएगा। अलग से पास लेने की नहीं है जरुरत टैक्सी की बुकिंग प्रारंभ स्थान से गंतव्य स्थान के लिए होनी चाहिए। बीच में रोककर सवारी लेना प्रतिबंधित होगा। शेयरिंग बेसिस पर बुकिंग मान्य नहीं होगा। कन्फर्म हवाई टिकट व फ्लाइट बोर्डिंग पास को अपने घर से एयरपोर्ट आने-जाने के लिए पास माना जाएगा। टैक्सी के चालक को मास्क, फेस कवर व ग्लव्य लगाना अनिवार्य होगा। टैक्सी में स्प्रे सैनिटाइजर रखना होगा। प्रत्येक बार नए यात्री के बैठने से पूर्व सीटों को सैनिटाइज करना होगा। पांच सीटर टैक्सी में ड्राइवर के अतिरिक्त दो यात्री और 6-7 सीटर टैक्सी में ड्राइवर के अतिरिक्त तीन यात्री ही यात्रा करेंगे। बैठने के समय यात्रियों को शारीरिक दूरी का पालन करते हुए सीट के दोनों किनारे पर बैठना होगा। यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य होगा। यात्रा के दौरान अपना सामान डिक्की में रखना अनिवार्य होगा यात्रा के दौरान यात्रियों या चालक द्वारा धूमपान, पान, गुटका, खैनी खाना प्रतिबंधित होगा। टैक्सी चालक को यात्रा कर रहे यात्री की सूचना यात्री पंजी में अंकित करना होगा। कांटेक्ट ट्रेसिंग के लिए प्रशासन द्वारा मांगे जाने पर उपलब्ध कराना होगा। यात्रा करने वाले यात्री को टैक्सी का निबंधन संख्या, चालक का नाम, मोबाइल नंबर व साथ यात्रा करने वाले अन्य लोगों के नाम, मोबाइल नंबर निश्चित रूप से अपने पास रखना होगा, जिसे कांटेक्ट ट्रेसिंग के लिए प्रशासन द्वारा मांगे जाने पर उपलब्ध कराना होगा। यात्री व चालक अपने स्मार्टफोन में आरोग्य सेतु एप इंस्टॉल करें व ऑन रखें। उपर्युक्त शर्तों के साथ कैब एग्रीगेटर्स, ओला व उबर समेत अन्य वाहन भी चला सकते हैं। जो यात्री एयरपोर्ट आने-जाने के लिए निजी वाहनों का प्रयोग करेंगे, उन्हें ई-पास निर्गत कराना होगा। एयरपोर्ट आने-जाने के क्रम में यात्री के अतिरिक्त कोई व्यक्ति स्वागत करने या विदाई करने के लिए नहीं जाएगा। वाहन के चालक भी वाहन के अंदर ही रहेंगे। वे एयरपोर्ट द्वार के निकट नहीं आएंगे। केवल दिव्यांग, या असहाय यात्रियों की सहायता के लिए वे जा सकेंगे। यात्रियों को होम क्वारंटाइन या इंस्टीच्यूशन क्वारंटाइन का पालन करना अनिवार्य होगा। कुछ यात्रियों को निर्धारित मापदंड के तहत मेनडेटरी क्वारंटाइन का छूट दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी