सैटेलाइट चौक के पास रास्ता के विवाद में बवाल, ताबड़तोड़ फायरिग में चार घायल, छह हिरासत में

रांची के सेटेलाइट चौक के समीप मेकॉन खटाल इलाके में रास्ते के विवाद में हंगामा व फायरिंग हुई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 May 2021 06:04 AM (IST) Updated:Sun, 09 May 2021 06:04 AM (IST)
सैटेलाइट चौक के पास रास्ता के विवाद में बवाल, ताबड़तोड़ फायरिग में चार घायल, छह हिरासत में
सैटेलाइट चौक के पास रास्ता के विवाद में बवाल, ताबड़तोड़ फायरिग में चार घायल, छह हिरासत में

जागरण संवाददाता, रांची : रांची के सेटेलाइट चौक के समीप मेकॉन खटाल इलाके में रास्ते के विवाद में शनिवार को जमकर बवाल हुआ। रेलवे की जमीन पर रास्ता और निजी जमीन होने के दावे को लेकर दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। इसमें एक पक्ष के लोगों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाई। इस भिड़ंत में करीब आठ लोग घायल हो गए। इनमें चार लोग गोली लगने से घायल हुए हैं जबकि चार लोग पत्थरबाजी से घायल हुए। गोलीबारी के बाद एक पक्ष के लोग आक्रोशित हो गए और जमकर बवाल काटा। रास्ता रोकने वाले पक्ष की कई दुकानों और करीब एक दर्जन वाहनों में तोड़फोड़ की। भीड़ हिसक रूप लेती जा रही थी, इस बीच वहां पहुंची पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भीड़ पर लाठीचार्ज किया। इसके बाद भीड़ तितर-बितर हुई और मामला शांत हुआ। जानकारी के अनुसार सेटेलाइट चौक के पास रेलवे पूल के आसपास रहने वाले विमलेश सिंह और चितरंजन के परिवारों के बीच कई महीनों से रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था। मामले में अक्सर दोनों परिवारों के बीच झड़प हुआ करती थी। रास्ते के विवाद को लेकर शुक्रवार की सुबह भी दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। जिसके बाद मामला डोरंडा थाना भी पहुंचा था। लेकिन पुलिस के स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं किए जाने से शनिवार को मामले ने तूल पकड़ लिया। शनिवार की शाम करीब चार बजे रास्ता रोके जाने की वजह से दोनों पक्षों में हिसक झड़प हो गई। दोनों ही पक्ष एक दूसरे पर पत्थरबाजी की। इसके बाद चितरंजन के परिवार की ओर सौरभ नामक युवक ने अपनी लाइसेंसी बंदूक निकाल कर ताबड़तोड़ कई फायरिग कर दी। फायरिग में विमलेश सिह, कमलेश सिंह, हिमांशु सिंह और संजय सिंह को गोलियां लगी। जिसके बाद वह जमीन पर गिर पड़े। फायरिग की वारदात के बाद दूसरा पक्ष उग्र हो गया। इसके बाद जमकर तोड़फोड़ की गई। इसी दौरान मामले की जानकारी किसी तरह पुलिस को हुई। पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन पुलिस की मौजूदगी में एक पक्ष के लोगों ने जमकर उपद्रव किया लगातार वाहनों और दुकानों में तोड़फोड़ की जाती रही। शुरुआत में पुलिस बैकफुट पर दिखी। हालांकि बाद में वहां वरीय अधिकारियों का पहुंचने के बाद पुलिस ने लाठी भांजी और भीड़ को तितर-बितर किया। मौके पर सिटी एसपी सौरभ सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। इसके बाद लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया और दोषी पक्ष के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। ऐसे बिगड़ा माहौल :

जानकारी के अनुसार सेटेलाइट चौक के नजदीक वाली रेलवे ब्रिज से सटे मेकॉन खटाल बस्ती में रास्ते के विवाद को लेकर एक दिन पहले से माहौल तनावपूर्ण था। इस बीच दूसरे दिन शनिवार को उसी रास्ते से गुजरने से रोकने के बाद आक्रोश फूट पड़ा। एक पक्ष के युवक कामाख्या कुमार ने बताया कि सेटेलाइट चौक से मेकॉन कॉलोनी जाने वाली सड़क से ही एक रास्ता गुजरता है। जो उनके घर तक पहुंचाता है। उस रास्ते को चितरंजन पक्ष के लोग रोकना चाहते हैं। रास्ते मे ही पानी का आरओ प्लांट और वेल्डिग की दुकान बना दिया है। इसी की आड़ में रास्ता बंद कर दिया है। इसी विवाद में शुक्रवार को भी मारपीट हुई थी। मारपीट के बाद थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी। थाना से लौटकर उसी लोग खड़े थे। इस बीच कमलेश नाम का युवक उसी रास्ते से अपने घर की ओर जा रहा था। उसे चितरंजन व उसके पक्ष के लोगों ने रोका और पीछे से गोली मार दी। इसके बाद पथराव भी शुरू कर दी। इसके जवाब में विमलेश पक्ष के लोगों ने पथराव शुरू किया और तोड़फोड़ की। दो महिलाएं भी घायल, हथियार हुआ जब्त :

पुलिस ने मामला संभालने के बाद घायल दो महिलाओं को भी इलाज के लिए अस्पताल भेजा। वहीं पुलिस के आने के पहले ही जिन चार लोगों को गोली लगी थी उन्हें अस्पताल भेजा जा चुका था। जबकि पुलिस ने गोली चलाने में इस्तेमाल की गई बंदूक को जब्त कर लिया है। फिलहाल इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस की कई टीम मौके पर कैंप कर रही है। इलाके में गश्त भी बढ़ा दी गई है। इनपर है मारपीट और फायरिग का आरोप :

चितरंजन कुमार, रवि रंजन, अविनाश, विकास, सूर्योदय, मनमोहन, गौरव, सौरव, भरत, रोहित, मोहित, रौनक, रिशु, मंजू, सुनील, निर्मला सहित अन्य पर फायरिग करने और मारपीट का आरोप लगाया है। घायल पक्ष के अनुसार गोलीबारी में दो हथियारों का इस्तेमाल किया गया।

-----

रेलवे की जमीन पर बनी घर दुकान और रास्ता के विवाद में दो पक्षों में मारपीट की घटना हुई है। मामले में 6 लोग हिरासत में लिए गए हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

सौरभ, सिटी एसपी रांची।

---------------------

इनसेट :: सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई पूरी घटना, डीवीआर किया जब्त

जागरण संवाददाता, रांची : सेटेलाइट चौकफायरिग और पथराव की पूरी वारदात एक दुकान में लगी सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है। जिसकी डीवीआर पुलिस ने जप्त कर लिया है। हालांकि इस डीवीआर में छेड़छाड़ किए जाने की आशंका से एक पक्ष के लोग आक्रोशित थे। एक पक्ष के लोगों का कहना था कि पुलिस ही इस फूटेज को छेड़छाड़ कर सकती है। उस फुटेज को मीडिया में जारी करने की मांग भी कर रहे थे। लोगों का आक्रोश डोरंडा थाने की पुलिस के प्रति साफ झलक रहा था। लोगों का कहना था पुलिस के पास एक दिन पहले ही शिकायत की गई लेकिन पुलिस ने कोई जवाबदेही नहीं ली और कहा आप लोग अपना मामला खुद सलट लो। इसी वजह से मामला तूल पकड़ा और खूनी संघर्ष तक पहुंच गया।

chat bot
आपका साथी