झारखंड पुलिस मुख्यालय में भीषण आग से अफरातफरी

झारखंड पुलिस मुख्यालय में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया।

By Sachin MishraEdited By: Publish:Thu, 15 Nov 2018 05:25 PM (IST) Updated:Thu, 15 Nov 2018 05:25 PM (IST)
झारखंड पुलिस मुख्यालय में भीषण आग से अफरातफरी
झारखंड पुलिस मुख्यालय में भीषण आग से अफरातफरी

रांची, जेएनएन। रांची के धुर्वा स्थित झारखंड पुलिस मुख्यालय में गुरुवार की शाम करें 4:30 बजे अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया। राज्य के डीजीपी डीके पांडे के कार्यालय सहित दर्जनभर कार्यालय आग की चपेट में आ गए। इस दौरान एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है।

आग लगी के दौरान वहां मौजूद सारे पुलिसकर्मी भागकर जान बचाते दिखे। पूरे परिसर में धुएं का गुबार फैल गया। आसपास आग के लपटें और धुएं का गुबार दिखाई दे रही थी। कुछ ही देर में अग्निशमन विभाग की चार दमकल गाड़ियां पहुंची और आग पर नियंत्रण का प्रयास किया गया। फिलहाल, आग से रेस्क्यू का कार्य जारी है। मौके पर आईजी ऑपरेशन आशीष बत्रा सहित कई बड़े अधिकारी मौजूद हैं।

बताया जा रहा है कि इस अगलगी में कई सामान जल गया है। आशंका है कि कुछ कागजात भी जले हैं लेकिन आधिकारिक तौर पर आग की चपेट में आए कागजात या अन्य सामानों की जानकारी नहीं मिल सकी है। 

chat bot
आपका साथी