चतरा में एनटीपीसी परियोजना क्षेत्र में लगी आग, स्क्रैप जलकर खाक Chatra News

Jharkhand Latest News आग लगने के बाद वहां पर अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। उस समय मजदूर भोजन के लिए गए हुए। आग पर काबू पाने के लिए तुरंत अग्निशमन वाहन को लगाया गया और आग पर काबू पाया गया।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Thu, 21 Jan 2021 05:48 PM (IST) Updated:Thu, 21 Jan 2021 06:26 PM (IST)
चतरा में एनटीपीसी परियोजना क्षेत्र में लगी आग, स्क्रैप जलकर खाक Chatra News
आग लगने के बाद घटनास्‍थल से उठता धुएं का गुब्‍बार।

टंडवा (चतरा), जासं। एनटीपीसी उत्तरी कर्णपुरा मेगा ताप परियोजना क्षेत्र में गुरुवार को आग लग गई। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। आग लगने से स्क्रैप जलकर राख हो गया है। अधिकारियों ने बताया कि जिस स्थान पर आग लगी है, वहां पर स्क्रैप रखा हुआ था। आग लगने से परियोजना को किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है। अग्निशमन वाहनों के सहयोग से आग पर काबू पा लिया गया है।

जानकारी के अनुसार दोपहर के करीब दो बजे परियोजना के करीब दो मीटर की दूरी पर अचानक आग की लपटें उठने लगी। इसके बाद वहां पर अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। उस समय मजदूर भोजन के लिए गए हुए थे। आग पर काबू पाने के लिए तुरंत अग्निशमन वाहन को लगाया गया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

सहायक प्रबंधक सह जनसंपर्क पदाधिकारी गुलशन टोप्पो ने बताया कि जहां पर आग लगी है, वहां किसी प्रकार का कोई काम नहीं हो रहा था। वह परती जमीन है। स्क्रैप का सामान रखा हुआ था। आग से स्क्रैप जल कर नष्ट हो गया है। उन्होंने बताया कि नियम के मुताबिक मामले की जांच के लिए एक कमेटी का गठन किया जाएगा। गठित कमेटी आग लगने के कारणों का पता लगाएगी।

chat bot
आपका साथी