रांची में घर में गैस सिलेंडर में लगी आग, बाल-बाल बचा परिवार

Jharkhand Latest News Ranchi Hindi Samachar बताया गया कि जैसे ही लाइटर जलाया गया आग की लपटें पूरे घर में फैलने लगी। महिला चिल्लाते हुए घर से बाहर भागी। इसके बाद फायर ब्रिगेड धुर्वा को सूचना दी गई।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 11:03 AM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 11:09 AM (IST)
रांची में घर में गैस सिलेंडर में लगी आग, बाल-बाल बचा परिवार
Jharkhand Latest News बताया गया कि जैसे ही लाइटर जलाया गया, आग की लपटें पूरे घर में फैलने लगी।

तुपुदाना (रांची), जासं। रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र के घासी मोहल्ला नायक टोला स्थित महादेव नायक के घर में गैस सिलेंडर लीक करने से आग लग गई। इससे पूरा परिवार जलने से बच गया। महादेव की पत्नी सुबह का नाश्ता बनाने की तैयारी कर रही थी। जैसे ही गैस चूल्हा जलाने के लिए उसने लाइटर जलाया, वैसे ही सिलेंडर में आग लग गई। आग इतनी तेजी से पकड़ी थी कि उसकी लपटें पूरे घर में फैलने लगी। इसके बाद महिला चिल्लाते हुए घर से बाहर भागी।

लोगों ने फायर ब्रिगेड धुर्वा को खबर किया। फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और सिलेंडर को उठाकर खेत में फेंक दिया। आग से किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचा है। सिर्फ रसोईघर में कुछ सामानों को नुकसान पहुंचा है। फायर ब्रिगेड की तत्परता से घर जलने से बच गया। घनी आबादी वाले घासी मोहल्ला में यदि सिलेंडर विस्फोट करता तो काफी नुकसान पहुंच सकता था।

chat bot
आपका साथी