पलामू में होली हुआ बेरंग, 2 गांव के 4 घरों में लगी आग; लाखों का सामान जलकर खाक

Jharkhand News Palamu Samachar पलामू में होली का त्‍योहार 2 गांव के लोगों के लिए बेरंग हो गया। यहां 2 गांव के 4 घरों में आग लग गई। इससे लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Tue, 30 Mar 2021 12:50 PM (IST) Updated:Tue, 30 Mar 2021 12:52 PM (IST)
पलामू में होली हुआ बेरंग, 2 गांव के 4 घरों में लगी आग; लाखों का सामान जलकर खाक
Jharkhand News, Palamu Samachar पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पलामू, जासं। Jharkhand News, Palamu Samachar पलामू जिला के पाटन थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव में होली का त्‍योहार बेरंग हो गया। होली के मौक पर दो गांव के 4 घरों में भीषण आग लग गई। इसमें घर का सारा सामान जलकर खाक हो गया। पहली घटना पाटन थाना क्षेत्र के जंघासी गांव में हुई। यहां 3 घरों में लगी भीषण आग में घर का सारा सामान जल गया। स्थानीय ग्रामीणों की सक्रियता से कई घर जलने से बचाए गए। दूसरी घटना पाटन प्रखंड के अंगरा गांव के एक घर में हुई। यहां भीषण आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। इस घटना में घर के सदस्य बाल बाल बच गए। घटना की सूचना पाटन थाना को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जाता है कि होली की रात आतिशबाजी के कारण इन घरों में आग लगी।

chat bot
आपका साथी