झारखंड के रामगढ़ में पति पर अश्लील वीडियो देख कर यौन शोषण करने की प्राथमिकी

आरोपित कारोबारी पति की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कर रही छापेमारी। रामगढ़ सदर अस्पताल में पीडि़त पत्नी की कराई गई मेडिकल जांच। चर्चित कारोबारी राजेंद्र स‍िंंह चुटूपालू स्थित नानक ढाबा के संचालक हैं। यह रामगढ़ ज‍िले का पहला मामला है।

By M EkhlaqueEdited By: Publish:Thu, 19 Aug 2021 08:38 PM (IST) Updated:Thu, 19 Aug 2021 08:38 PM (IST)
झारखंड के रामगढ़ में पति पर अश्लील वीडियो देख कर यौन शोषण करने की प्राथमिकी
पत्‍नी द्वारा यौन शोषण की प्राथम‍िकी दर्ज कराने का यह पहला मामला है।

रामगढ़ (जागरण संवाददाता)। रामगढ़ शहर के चर्चित कारोबारी राजेंद्र स‍िंंह के खिलाफ उनकी पत्नी ने महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीडि़ता ने अश्लील वीडियो देखकर यौन शोषण, दुराचार और प्रताडि़त करने का आरोप लगाया है। आरोपित राजेंद्र सिंह शहर के चुटूपालू स्थित नानक ढाबा के संचालक भी हैं। यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बन गया है।

गुरुवार को महिला थाने में दर्ज प्राथमिकी में पत्नी ने आरोप लगाया है कि उसके पति स्मार्ट फोन पर अश्लील वीडियो देख कर जबरन यौन शोषण और दुराचार करते हैं। यही नहीं प्रताडि़त भी करते हैं। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया तेज कर दी है। गुरुवार को रामगढ़ सदर अस्पताल में पुलिस ने पीडि़ता की मेडिकल जांच भी कराई।

मालूम हो कि पत्नी द्वारा पति पर जबरन यौन शोषण, दुराचार और प्रताडऩा का यह जिले में पहला मामला है। पीडि़ता ने दर्ज प्राथमिकी में कहा है कि वह अपने पति व पूरे परिवार के साथ रामगढ़ में ही रहती है। शादी के छह महीने बाद घर में पति राजेंद्र ङ्क्षसह शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताडि़त करने लगे। पति अपने होटल नानक ढाबा व घर में आने के बाद मोबाइल पर अश्लील वीडियो देखते हैं। वीडियो देख कर उसी तरीके से जबरन अनैतिक दुराचार करते हैं। पीडि़ता ने कहा कि पति उसके दोनों बच्चों के साथ मारपीट भी करते हंै। उसकी दो बहनों के साथ मोबाइल पर अश्लील बातें करते हंै।

पीडि़ता के अनुसार, पति की इस तरह की प्रताडऩा से तंग आकर उसने पहले रामगढ़ थाने में आनलाइन शिकायत दर्ज कराई थी। फिर राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन की जिला अध्यक्ष इंदू झा के साथ पीडि़ता ने बुधवार को रामगढ़ एसपी से मिलकर अपनी आपबीती सुनाई। इसके बाद एसपी प्रभात कुमार के निर्देश पर आरोपित पति राजेंद्र ङ्क्षसह के विरुद्ध रामगढ़ महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। प्राथमिकी दर्ज होते ही आरोपित को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी