Tandav Web Series: तांडव वेब सीरीज के अभिनेता सैफ अली खान, लेखक व प्रोड्यूसर के खिलाफ रांची में एफआईआर दर्ज

तांडव वेब सीरीज की पूरी टीम पर रांची में एफआईआर दर्ज कराई गई है। रांची के अरगोड़ा थाने में केस दर्ज हुआ है। एफआइआर के लिए भाजयुमो के कार्यकर्ताओ ने प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्य प्रभात के नेतृत्व में बुधवार को रांची के अरगोडा थाना में आवेदन दिया गया था।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Thu, 21 Jan 2021 03:50 PM (IST) Updated:Thu, 21 Jan 2021 03:50 PM (IST)
Tandav Web Series: तांडव वेब सीरीज के अभिनेता सैफ अली खान, लेखक व प्रोड्यूसर के खिलाफ रांची में एफआईआर दर्ज
तांडव वेब सीरीज के अभिनेता, लेखक व प्रोड्यूसर के खिलाफ रांची में एफआईआर दर्ज। जागरण

रांची, जासं । तांडव वेब सीरीज की पूरी टीम पर रांची में एफआईआर दर्ज कराई गई है। रांची के अरगोड़ा थाने में केस दर्ज हुआ है। एफआइआर के लिए भाजयुमो के कार्यकर्ताओ ने प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्य प्रभात के नेतृत्व में बुधवार को रांची के अरगोडा थाना में आवेदन दिया गया था। इस मामले में धार्मिक भावनाएं आहत किए जाने के आरोप में केस दर्ज हुआ है। एफआईआर के दिए गए आवेदन में कहा गया है कि इस फ़िल्म में हिन्दू देवी-देवताओं को मजाक के रूप में प्रस्तुत किया गया है। अरगोड़ा थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि मामले में आईपीसी की धारा 295 ए के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। अब पुलिस इस मामले की छानबीन करेगी।

इन्हें बनाया गया है आरोपित

अमेजन प्राइम नामक ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अली अब्बास जफर मुंबई, राइटर गौरव सोलंकी, प्रोडूसर हेमांसु कृष्ण मेहरा, अभिनेता सैफ अली खान, अभिनेत्री कृतिका कायर, अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

हमेशा मजाक बनाने का लगाया है आरोप

भाजयुमो के कार्यकर्ताओ ने प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्य प्रभात ने कहा है कि बॉलीवुड में हमेशा हिंदू देवी देवताओं का मजाक उड़ाया जाता है। जब हंगामा होता है तो माफी मांग ली जाती है। अब ये नहीं होगा, जिस तरह से तांडव में फिर एक बार हिन्दुओं की आस्था से खिलवाड़ किया गया है, मजाक उड़ाया गया है, अब बर्दाश्त नहीं होगा। उनपर कानूनी कार्रवाई आवश्यक है।

ये पहुंचे थे एफआइआर दर्ज कराने

प्राथमिकी दर्ज कराने युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्य प्रभात, संजय जायसवाल, प्रदेश प्रवक्ता भाजपा अशोक बड़ाइक, अमित सिंह, रितेश सिंह, प्रियंका रंजन, अधिवक्ता आकाश भूषण, प्रदेश सोशल मीडिया सह प्रभारी (भाजपा) राहुल अवस्थी, प्रदेश सोशल मीडिया युवा मोर्चा अमन जायसवाल,लीगल सेल के सिद्धार्थ दुबे, अमन सिंह, रंजन चौहान, रजनी आनंद, विकास सिंह, टुनटुन यादव, अंकित, रोहित ठाकुर, रवि मुंडा, निर्भय सिंह सहित अन्य एफआइआर दर्ज कराने पहुंचे थे।

chat bot
आपका साथी