रांची के मारवाड़ी काॅलेज में फाइनल सेमेस्टर परीक्षा 22 जून से Ranchi News

Marwari College Ranchi Jharkhand News परीक्षा दो पालियों में सुबह 10 से 115 बजे और 3 बजे से 615 बजे तक चलेगा। इधर डाॅ. मेहता के सेवानिवृत होने के बाद रांची विवि प्रशासन ने नोटिफिकेशन जारी कर 1 जून से प्राचार्य का प्रभार डाॅ. जीपी वर्मा को दिया है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 01:53 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 02:07 PM (IST)
रांची के मारवाड़ी काॅलेज में फाइनल सेमेस्टर परीक्षा 22 जून से Ranchi News
Marwari College Ranchi, Jharkhand News परीक्षा दो पालियों में होगी।

रांची, जासं। रांची के मारवाड़ी काॅलेज में यूजी सेमेस्टर चार सत्र 2018-21 एवं पीजी सेमेस्टर चार सत्र 2019-21 वोकेशनल और नन वोकेशनल दोनों की ऑनलाइन एंड सेमेस्टर परीक्षा 22 जून से शुरू होगी। परीक्षा दो पालियों में सुबह 10 से 1:15 बजे और 3 बजे से 6:15 बजे तक चलेगी। दोनों पालियों में उत्तरपुस्तिका अपलोड करने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। परीक्षा छह जुलाई तक चलेगी।

30 तक जमा करें प्रोजेक्ट वर्क

मारवाड़ी काॅलेज में यूजी सेमेस्टर छह सत्र 2018-21 एवं पीजी सेमेस्टर चार सत्र 2019-21 के छात्र-छात्राओं को प्रोजेक्ट वर्क असाइनमेंट को 30 जून 2021 तक जमा कर देना है। इसके लिए कॉलेज की वेबसाइट marwaricollege.ac.in या marwaricollege.edu.in पर लिंक दिया गया है।

वेबसाइट पर मारवाड़ी काॅलेज के प्राचार्य डाॅ. यूसी मेहता

मारवाड़ी काॅलेज के पूर्व प्राचार्य डाॅ. यूसी मेहता 31 मई को सेवानिवृत हुए हैं। लेकिन काॅलेज की वेबसाइट पर डाॅ. मेहता अभी तक प्राचार्य बने हैं। मारवाड़ी काॅलेज की वेबसाइट पर उनकी फोटो के साथ प्रिंसपल डेस्क में उनका मैसेज भी है। डाॅ. मेहता के सेवानिवृत होने के बाद रांची विश्‍वविद्यालय प्रशासन ने नोटिफिकेशन जारी कर 1 जून से प्राचार्य का प्रभार डाॅ. जीपी वर्मा को दिया है। 19 दिन बीत जाने के बाद भी वेबसाइट पर प्राचार्य का नाम और फोटो नहीं बदला गया है। ऐसा भी नहीं है कि इन 19 दिनों में वेबसाइट अपडेट नहीं किया गया है। इस बीच वेबसाइट पर 7 नए नोटिस को अपलोड किया गया है, लेकिन काॅलेज प्रशासन ने प्राचार्य का नाम और फोटो अपडेट नहीं किया।

ऑनलाइन परीक्षा दो जुलाई से तीन शिफ्ट में

डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में यूजी सेमेस्टर-1, सेमेस्टर-3, सेमेस्टर-5 और पीजी सेमेस्टर-1 और सेमेस्टर-3 के एंड सेमेस्टर की ऑनलाइन परीक्षा दो जुलाई से 17 अगस्त तक होगी। यह परीक्षा तीन शिफ्टों में होगी।

मनन विद्या में रीडिंग डे का आयोजन

मनन विद्या मनरखन महतो स्कूल में शनिवार को रीडिंग डे का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा एक से दसवीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्राचार्या रेखा नायडू ने कहा कि बच्चों को नई-नई किताबें पढ़ने की आदत डालनी चाहिए। कोर्स की किताबों के अलावा कुछ रोचक व ज्ञानवदर्धक किताबें भी पढ़नी चाहिए। मौके पर शिक्षक राहुल भट्टाचार्य, शिक्षिका जया झा सहित अन्य थे।

chat bot
आपका साथी