Jharkhand Road Accident: ट्रक और पिकअप में भीषण टक्कर, एक की मौत

Jharkhand Road Accident खलारी थाना क्षेत्र के बमने के पास ट्रक और पिकअप में भीषण टक्कर हो गई। इससे एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं ट्रक चालक को भी गहरी चोट आई है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। बचरा क्षेत्रीय अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

By Kanchan SinghEdited By: Publish:Fri, 05 Mar 2021 12:46 PM (IST) Updated:Fri, 05 Mar 2021 12:46 PM (IST)
Jharkhand Road Accident: ट्रक और पिकअप में भीषण टक्कर, एक की मौत
खलारी थाना क्षेत्र के बमने के पास ट्रक और पिकअप में भीषण टक्कर हो गई।

पिपरवार (रांची), जासं। खलारी थाना क्षेत्र के बमने के पास शुक्रवार की सुबह ट्रक और पिकअप में भीषण टक्कर हो गई। इससे एक व्यक्ति  की मौत हो गई। वहीं ट्रक चालक को भी गहरी चोट आई है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। बचरा क्षेत्रीय अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

मृतक की पहचान 40 वर्षीय दामोदर महतो बड़कागांव  के रूप में की गई है। वह पिकअप  जेएच 02ए एस 4929 से सब्जी लेकर रांची जा रहा था। विपरीत दिशा से ट्रक जेएच 02 वाई 8809  आ  रहा था। दोनों वाहनों में सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। घटना तेज रफ्तार के कारण हुई बताई जा रही है। पुलिस घटना स्थल पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।

chat bot
आपका साथी