पिता ने अपनी दो नाबालिग बेटियों को बेचा, तीसरी बेटी ने पुलिस को दी सूचना Garhwa News

Jharkhand Garhwa News पुलिस ने लड़की के आरोपित पिता व खरीदने वाले दलाल को गिरफ्तार किया। लड़कियों का खरीदार यूपी के जौनपुर का रहने वाला है। एक नाबालिग लड़की गर्भवती है। तीसरी को भी बेचने की तैयारी थी।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 05:46 PM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 06:21 PM (IST)
पिता ने अपनी दो नाबालिग बेटियों को बेचा, तीसरी बेटी ने पुलिस को दी सूचना Garhwa News
Jharkhand Garhwa News पुलिस ने लड़की के आरोपित पिता व खरीदने वाले दलाल को गिरफ्तार किया।

मेराल (गढ़वा), जासं। गढ़वा जिले में एक पिता ने अपनी दो बेटियों को बेच दिया। मामला मेराल थाना क्षेत्र के सीहो गांव का है। बुधवार को तीसरी बेटी द्वारा पुलिस को सूचना दिए जाने के बाद यह मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में पीड़‍िता की बहन ने अपने पिता और खरीद-बिक्री कराने वाले दलाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। दलाल यूपी के जौनपुर का है। पुलिस ने लड़की के पिता और लड़की खरीदने वाले आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

प्राथमिकी में पीड़‍िता की बड़ी बहन ने कहा है कि उसके पिता ने जौनपुर जिले के सुजानगंज थाने के हिम्मतनगर निवासी अर्जुन लाल (पिता कन्हैयालाल) के हाथों उसकी 17 वर्षीय नाबालिग छोटी बहन को 20 हजार रुपये में बेच दिया था। इसके बाद अर्जुन लाल ने अपने बेटे राजू जैन से उसकी बहन का मंदिर में विवाह करा दिया था। वर्तमान में उसकी बहन गर्भवती है।

इस घटना के कुछ दिन बाद उसकी 15 वर्षीय छोटी बहन को भी उसके पिता ने 15 हजार रुपये में अर्जुन लाल के हाथ बेच दिया। यह सौदा करने के बाद अर्जुन लाल छोटी बहन को लेकर उत्तर प्रदेश चला गया था। अब मेरे पिता मुझे भी अर्जुन लाल के हाथ बेच देना चाहते हैं। बड़ी बहन ने बताया कि इसकी भनक लगते ही वह भागकर अपने मौसी के घर चली गई और इसकी सूचना मेराल पुलिस को दी।

इस संबंध में मेराल थाना प्रभारी शिवलाल कुमार गुप्ता ने बताया कि पीड़‍िता द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर आरोपि‍त पिता और उत्तर प्रदेश के दलाल अर्जुन लाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं मेराल थाना में कांड संख्या 157/2021 की धारा 341 323 366 376 370 506 34 पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

chat bot
आपका साथी