Ranchi बिरसा जेल भेजे गए खूंटी दुष्‍कर्म मामले के सजायाफ्ता फादर अल्‍फोंस व अन्‍य पांच

Jharkhand. कोचांग में नुक्कड़ नाटक करने गईं पांच महिलाओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में षड्यंत्रकारी फादर अल्फोंस आइंद समेत छह को होटवार जेल भेज दिया गया है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Sun, 19 May 2019 11:59 AM (IST) Updated:Sun, 19 May 2019 12:16 PM (IST)
Ranchi बिरसा जेल भेजे गए खूंटी दुष्‍कर्म मामले के सजायाफ्ता फादर अल्‍फोंस व अन्‍य पांच
Ranchi बिरसा जेल भेजे गए खूंटी दुष्‍कर्म मामले के सजायाफ्ता फादर अल्‍फोंस व अन्‍य पांच

रांची, जागरण संवाददाता। अड़की प्रखंड के कोचांग में नुक्कड़ नाटक करने गईं पांच महिलाओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में षड्यंत्रकारी फादर अल्फोंस आइंद, उत्प्रेरक जॉन जुनास तिडू, बलराम समद तथा मुख्य दोषी जुनास मुंडा, बाजी समद उर्फ टकला एवं अजूब सांडी पूर्ति को शुक्रवार की देर शाम रांची स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार भेज दिया गया।

खूंटी एडीजे राजेश कुमार की अदालत ने शुक्रवार को इन सभी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। साथ ही उन पर डेढ़-डेढ़ लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। ज्ञात हो कि 19 जून 2018 को कोचांग गांव स्थित मिशनरी स्कूल में मानव तस्करी के खिलाफ जागरूकता के लिए नाटक किया जा रहा था।

नाटक दल में पांच महिलाएं, तीन लड़के, एक चालक तथा आशा किरण संस्था की दो सिस्टर थीं। अभियुक्तों ने षड्यंत्र कर सभी का अपहरण कर लिया। छोटाउली जंगल में महिलाओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। दुष्कर्म की वीडियोग्राफी भी की गई। महिलाओं के शरीर के नाजुक अंगों को सिगरेट से दागा गया। पुरुष पीडि़तों के साथ मारपीट की गई।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी