Jharkhand Crime: बाइक की टक्कर से नीचे गिरा, दूसरी बाइक ने युवक को रौंद दिया, मौत

Jharkhand Crime लातेहार में अज्ञात बाइक की टक्कर से युवक घायल हो गया। स्थानीय लोगों के सहयोग से युवक को सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान इचाक निवासी अब्बास अंसारी के रूप में की गई।

By Kanchan SinghEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 12:11 PM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 12:11 PM (IST)
Jharkhand Crime: बाइक की टक्कर से नीचे गिरा, दूसरी बाइक ने युवक को रौंद दिया, मौत
लातेहार सदर थाना क्षेत्र के दूध फैक्ट्री के समीप बाइक की टक्कर से घायल युवक की मौत हो गई।

लातेहार,जासं। सदर थाना क्षेत्र के दूध फैक्ट्री के समीप शुक्रवार की सुबह एक अज्ञात बाइक के टक्कर से युवक घायल हो गया। स्थानीय लोगों के सहयोग से युवक को सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान इचाक निवासी अब्बास अंसारी के रूप में की गई। जानकारी के अनुसार अब्बास अंसारी अपनी पत्नी साबिरन बीबी व पुत्र तौसीर आलम के साथ बाइक पर सवार होकर चंदवा दांत के चिकित्सक के पास जा रहे थे।

इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही अज्ञात लाल रंग की हीरो स्पलेंडर बाइक से टक्कर हो गई। वह वहीं गिर गए। इसके साथ ही अज्ञात बाइक ने मृतक के गिरने पर उनके ऊपर ही बाइक चढ़ाते हुए फरार हो गया। घटना की जानकारी युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष आफताब आलम को मिलते ही सदर अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी ली और इसकी सूचना लातेहार थाना पुलिस को दी। पुलिस ने सदर अस्पताल पहुंच कर घटना की जानकारी ली। पुलिस ने आगे की  कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक के स्वजनों को रो- रो कर बुरा हाल है।

बुंडू सड़क दुर्घटना में एक चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी की मौत, दो घायल

बुंडू थाना क्षेत्र के बुंडू - राहे रोड में हॉट मिक्सिंग प्लांट के निकट देर शाम लगभग 6:30 बजे स्कूटी और मोटरसाइकिल की आमने-सामने भिड़ंत हो जाने से डीसी ऑफिस केचतुर्थ वर्गीय कर्मचारी पुष्कर लोहरा उम्र 30 वर्ष की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई । जबकि अन्य दो लोग गंभीर घायल हो गए हैं। दोनों घायल गोवर्धन मुंडा उम्र 22 वर्ष व रितु मुंडा उम्र 24 वर्ष राहे ओपी थाना क्षेत्र के नूरु गांव के निवासी हैं। जबकि मृतक पुष्कर लोहरा राहे ओपी थाना क्षेत्र स्थित महेशपुर गांव का निवासी थे।

यह घटना लगभग सायं 6-15 बजे की है।  पुष्कर लोहरा डीसी ऑफिस रांची से अपनी हीरो मोटरसाइकिल संख्या जेएच 01 सीपी 67 41 हीरो मोटरसाइकिल से ड्यूटी कर घर लौट रहा था। इसी क्रम में विपरीत दिशा से स्कूटी संख्या जेएच 01 बीबी 4093 बुंडू की ओर आ रही थी। दोनों वाहनों की भिड़ंत से मोटरसाइकिल पर सवार पुष्कर लोहरा की मौत हो गई और वे दोनों गंभीर घायल हैं। दोनों मोटरसाइकिलों को जब्त कर लिया गया है।

chat bot
आपका साथी