मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नाम पर फर्जी ट्वीट, प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश

मुख्‍यमंत्री के नाम से जारी फर्जी ट्वीट पर कार्रवाई करने का आदेश द‍िया गया है। ऐसा करने वालों की श‍िनाख्‍त शुरू कर दी गई है। पुल‍िस पता लगा रही क‍ि क‍िसने शरारत की है। ट्वीट में बताया गया था क‍ि छह द‍िसंबर से लाकडालन की योजना प्रस्‍ताव‍ित है।

By M EkhlaqueEdited By: Publish:Sun, 05 Dec 2021 09:54 AM (IST) Updated:Sun, 05 Dec 2021 09:54 AM (IST)
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नाम पर फर्जी ट्वीट, प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश
मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन के हवाले से जारी फर्जी ट्वीट। जागरण

रांची, (राज्य ब्यूरो) : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नाम पर जारी एक फर्जी ट्वीट ने सनसनी फैला दी है। मामले पर संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय अधिकारियों को इस मामले में कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने बाद में उस ट्वीट को फर्जी करार देते हुए इससे संबंधित निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।

मुख्यमंत्री के नाम से जारी फर्जी ट्वीट में बताया गया है कि राज्य में ओमीक्रोन के कारण छह दिसंबर से एक जनवरी तक लाकडाउन किया जा रहा है। इस दौरान लोगों को घर से पास लेकर निकलना होगा। मुख्यमंत्री के कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि ऐसा कोई आदेश जारी नहीं हुआ है। सीएमओ ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर उपद्रवियों की पहचान व कार्रवाई करने का निर्देश पुलिस मुख्यालय को दिया है। ट्विटर पर भी यह जानकारी साझा करते हुए लोगों से भ्रम में नहीं पडऩे की अपील की गई है।

इस मामले में मंत्री चम्पाई सोरेन ने लोगों से ट्वीट कर अपील की है कि कोई भी मुख्यमंत्री के फर्जी ट्वीट को फारवर्ड नहीं करें, अन्यथा वह भी कार्यवाही के दायरे में आ जाएंगे। चम्पाई के अनुसार शरारती तत्वों ने इस घटना को अंजाम दिया है। सीएमओ के अनुसार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पूरी तरह सुरक्षित है।

सीएम ने विनोद दुआ के निधन पर जताया शोक

उधर, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि विनोद दुआ हमेशा याद किए जाएंगे। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति व स्वजनों को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है। इधर, मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद ने भी उनके निधन पर गहरी संवेदना जताई है। उन्होंने कहा कि दुआ ने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान स्थापित की थी।

कल सीएम रखेंगे डालमिया के विस्तारीकरण की नींव

उधर, जानकारी के अनुसार, बोकारो स्थित डालमिया भारत के सीमेंट प्लांट की विस्तारीकरण परियोजना का शिलान्यास सोमवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे। मुख्यमंत्री के बोकारो दौरे को लेकर जिला प्रशासन के अधिकारियों ने व्‍यापक तैयारी की है। कार्यक्रम स्थल का मुआयना कर चुके हैं। डालमिया भारत लिमिटेड की सहायक कंपनी डालमिया सीमेंट (भारत) लिमिटेड बोकारो जिले के 16 गांव एवं छह ग्राम पंचायतों के साथ पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक कार्यों को बढ़ावा दे रही है। हाल ही में कंपनी का राज्य सरकार के साथ एमओयू हुआ है।

chat bot
आपका साथी