झोला छाप डॉक्टर विवाहिता को लेकर फरार, तलाश में जुटी पुलिस Ranchi News
Jharkhand Hindi Samachar. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। घटना सोमवार की रात 11 बजे की बताई जा रहा है। थाना प्रभारी नवीन कुमार ने बताया कि मामला प्रेम-प्रसंग का है ।
बुढमू (रांची), जासं। रांची के बुढमू प्रखंड के नया बजार से एक विवाहिता को एक झोला छाप डाॅक्टर द्बारा भगा कर ले जाने का मामला प्रकाश में आया है। बंगाल से आ कर एक दंपति ठाकुरगांव नया बजार में रह कर एक होटल में काम करता था। ठीक उसके सामने ही एम. गिरी नामक एक छोला छाप डाॅक्टर अपना क्लिनिक चलाता था। मामले को लेकर फरार महिला के पति वेनू कर्मकार द्बारा ठाकुरगांव थाना में अपहरण का मामला दर्ज कराया गया है।
पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। घटना सोमवार की रात 11 बजे की बताई जा रहा है। वहीं वेनू वर्तमान में ठाकुरगांव थाना में खाना बनाने का काम करता है। मामले में थाना प्रभारी नवीन कुमार ने बताया कि मामला प्रेम-प्रसंग का है।
साथ ही बताया कि फरार प्रेमी युगल को जल्द ही गिरफ्तार करने के लिए तकनीकी सेल की मदद ली जा रही है। जल्द ही वे पुलिस की गिरफ्त में होंगे। दूसरी ओर ग्रामीणों के अनुसार मामला प्रेम-प्रसंग का ही बताया जा रहा है। फरार महिला डाॅक्टर के क्लिनिक में दाई का काम करती थी।