फर्जी आदिवासी लोहरा समाज का संगठन बना लोगों को कर रहे गुमराह

आदिवासी लोहरा समाज के संस्थापक ट्रस्टी व संरक्षक प्रेम शाही सिंह मुंडा ने इसी नाम से फर्जी संगठन बनाने वालों के खिलाफ कोतवाली थाना में शिकायत दर्ज कराई है। प्रेम शाही सिंह मुंडा ने कहा कि आदिवासी लोहरा समाज नामक संगठन रजिस्टर्ड है।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Fri, 05 Mar 2021 04:01 PM (IST) Updated:Fri, 05 Mar 2021 04:01 PM (IST)
फर्जी आदिवासी लोहरा समाज का संगठन बना लोगों को कर रहे गुमराह
फर्जी आदिवासी लोहरा समाज का संगठन बना लोगों को कर रहे गुमराह। जागरण

रांची, जासं । आदिवासी लोहरा समाज के संस्थापक ट्रस्टी व संरक्षक प्रेम शाही सिंह मुंडा ने इसी नाम से फर्जी संगठन बनाने वालों के खिलाफ कोतवाली थाना में शिकायत दर्ज कराई है। प्रेम शाही सिंह मुंडा ने कहा कि आदिवासी लोहरा समाज नामक संगठन रजिस्टर्ड है। जबकि इसी नाम का फर्जी संगठन बनाकर कुछ लोग समाज के साथ-साथ संगठन के कार्यकर्ताओं को गुमराह कर रहे हैं। 28 फरवरी को फर्जी आदिवासी लोहरा समाज केंद्रीय समिति द्वारा एक सम्मान कार्यक्रम रखा गया।

जिसमें सहमति के बिना संगठन के पदाधिकारियों का नाम डाला गया। हम लोगों ने जब फर्जी संगठन का विरोध किया तो एक मार्च को कचहरी के समीप रामशरण विश्वकर्मा उर्फ रामशरण तिर्की, भुवनेश्वर लोहरा, मधु तिर्की, महावीर विश्वकर्मा ने मेरे साथ गाली गलौज किया। चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस को दिए जानकारी में प्रेम शाही सिंह मुंडा ने कहा कि यह लोग दबंग किस्म के आदमी हैं। इन लोगों से हमें जान का खतरा है। शिकायत मिलने के बाद कोतवाली थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

chat bot
आपका साथी