फेसबुक लाइव: लॉकडाउन में लोगों को मिला खुद के बारे में सोचने का मौका

दैनिक जागरण ब्रांड झारखंड के द्वारा आयोजित फेसबुक लाइव कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 01:52 AM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 01:52 AM (IST)
फेसबुक लाइव: लॉकडाउन में लोगों को मिला खुद के बारे में सोचने का मौका
फेसबुक लाइव: लॉकडाउन में लोगों को मिला खुद के बारे में सोचने का मौका

जागरण संवाददाता, रांची : दैनिक जागरण ब्रांड झारखंड के द्वारा आयोजित फेसबुक लाइव कार्यक्रम के तहत बॉलीवुड के सुपर स्टार रवि किशन पाठकों से मिले। उन्होंने लाइव आते ही अपने परिचित देशी अंदाज में लोगों का अभिवादन किया। उन्होंने कहा कि दैनिक जागरण के पेज से लाइव आते हुए उन्हें बहुत खुशी हो रही है। दैनिक जागरण अखबार एक ऐसा विश्वास है, जिसे लोग उसकी सत्यता और निष्पक्ष खबरों के लिए पसंद करते हैं। ये सामाजिक सरोकार का अखबार है। इसके साथ ही लॉकडाउन में अपनी दिनचर्या के बारे में बताते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण ने हमें सोचने का मौका दिया। हमें अपने घर-परिवार, स्वास्थ्य, जीवन-मरण जैसे विषय पर चितन करने का मौका मिला। हमने प्रकृति की शक्ति और अपने घर पर रहकर काम करने का महत्व पता चला। इस बीत एक पाठक के आग्रह पर उन्होंने जिदगी झंड बा फिर भी घमंड बा डॉयलॉग अपने अंदाज में बोलकर सुनाया। उन्होंने मजाक करते हुए कहा कि कोरोना ने वैसे भी जिदगी को झंड ही कर दिया।

-----

चीनी सामानों से बनाएं दूरी

रवि किशन ने लाइव में जुड़े पाठकों से चीनी सामानों का बहिष्कार करने को कहा। उन्होंने चीन को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि ये भारत 1962-65 का नहीं है। ना ही वो पुराना नेतृत्व है। रवि किशन ने कहा कि उन्होंने भी चाइनिज सामानों और एप से दूरी बनानी शुरू कर दी है। उन्होंने कोरोना से देश में उत्पन्न हुए डर और भय के वातारण के बारे में भी लोगों से बात की। इसके साथ ही लोगों को घर में रहने और अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने का आग्रह किया। उन्होंने अपनी जीवन यात्रा के बारे में बताते हुए कहा कि वो जब इंडस्ट्री में आए तो टक्कर काफी ज्यादा थी। काफी मेहनत के बाद भी अच्छे रोल नहीं मिले। इसके बाद मैंने अपनी भोजपुरी इंडस्ट्री को फिर से खड़ा करने का मन बनाया। 2001 में ब्लाकबस्टर मूवी सइया हमार के बाद फिर पलटकर कभी नहीं देखा।

chat bot
आपका साथी