Jharkhand: पलामू के नौडीहा बाजार से एके 47 के साथ उग्रवादी गिरफ्तार

Jharkhand पलामू जिले की नौडीहा थाना पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान में सरैया गांव से एक टीएसपीसी उग्रवादी को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से एके 47 के पांच कारतूस भी बरामद किया गया है। पुलिस उससे लगातार पूछताछ कर रही है।

By Kanchan SinghEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 12:28 PM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 12:28 PM (IST)
Jharkhand: पलामू के नौडीहा बाजार से एके 47 के साथ उग्रवादी गिरफ्तार
पलामू जिले के नौडीहा थाना पुलिस ने टीएसपीसी उग्रवादी को गिरफ्तार किया है।

नौडीहा बाजार (पलामू), जासं। नौडीहा थाना पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान में गुरुवार की सुबह सरैया गांव से एक टीएसपीसी उग्रवादी को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से एके 47 के पांच कारतूस भी बरामद किए गए हैं। पलामू पुलिस को सूचना मिली थी कि नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के सलैया के रहने वाले जितेंद्र सिंह नामक व्यक्ति टीएसपीसी के एक दस्ते को एके-47 की गोली पहुंचाने के बाद एक अन्य दस्ते को गोली पंहुचाने जा रहा है। इसी सूचना के आधार पर नाकाबंदी कर जितेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया।

जानकारी के अनुसार पुलिस को उक्त क्षेत्र में उग्रवादियों के जमावड़े की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस लगातार टीएसपीसी के खिलाफ अभियान चला रही थी। इससे घबराकर नक्सलियों द्वारा कारतूस की एक बड़ी खेप को जितेंद्र सिंह के माध्यम से हटाया जा रहा था। इस कार्य में लगा जितेंद्र टीएसपीसी के टॉप कमांडर शशिकांत को एके 47 की 50 गोली पहुंचा कर लौट रहा था।

इसी क्रम में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार उग्रवादी ने पुलिस को कई अहम जानकारी दी है। पुलिस के हत्थे चढ़ा जितेंद्र के खिलाफ छतरपुर अनुमंडल के विभिन्न थानों में कई मामले दर्ज हैं। उससे मिली जानकारी के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

chat bot
आपका साथी