चित्रों से बताया सांस्कृतिक संपदा का महत्व

ब्रिजफोर्ड स्कूल के छात्रों ने विश्व विरासत दिवस पर स्कूल द्वारा आयोजित ऑनलाइन कार्यक्रम में बच्चों ने भाग लिया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Apr 2021 06:11 AM (IST) Updated:Tue, 20 Apr 2021 06:11 AM (IST)
चित्रों से बताया सांस्कृतिक संपदा का महत्व
चित्रों से बताया सांस्कृतिक संपदा का महत्व

जागरण संवाददाता, रांची : ब्रिजफोर्ड स्कूल के छात्रों ने विश्व विरासत दिवस पर स्कूल द्वारा आयोजित ऑनलाइन कार्यक्रम में सांस्कृतिक स्मारकों तथा स्थलों के संरक्षण का संकल्प लिया। यह कार्यक्रम बच्चों में खासतौर से विश्व की सांस्कृतिक विरासत के बारे में जानने और उनके प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में कक्षा छठी से आठवीं तक के छात्रों ने भाग लिया। सेक्शन इंचार्ज सुपर्णा बनर्जी तथा अन्य शिक्षकों के मार्गदर्शन में छात्रों ने विभिन्न चित्रों, भाषण तथा चित्रकला के द्वारा बहुमूल्य सांस्कृतिक संपदाओं के महत्व को बताया। सातवीं के छात्र प्रखर तिवारी ने विश्व धरोहर दिवस के महत्व को बताते हुए कहा कि इन सांस्कृतिक धरोहरों से हमें अपने इतिहास की जानकारी तो मिलती ही है साथ ही परम्परागत मूल्यों का भी ज्ञान होता है। कक्षा सातवीं के छात्र श्लोक जैन ने क्ले आर्ट के द्वारा गी•ा के पिरामिड का मॉडल तैयार किया। बच्चों ने सांस्कृतिक स्थलों पर की गयी अपनी यात्राओं के चित्र भी प्रस्तुत किए। इसके अलावा विभिन्न विश्व स्मारकों के सुन्दर चित्र बनाए।

---------

समृद्ध सांस्कृतिक अतीत को जानना जरूरी

प्राचार्या सीमा चितलांगिया ने कहा कि इस तरह के आयोजन से नई पीढ़ी को भी सांस्कृतिक धरोहरों और समृद्ध सांस्कृतिक अतीत की जानकारी होगी और वे इन सांस्कृतिक संपदाओं के वैश्विक महत्व को समझेंगे। उन्होंने कहा कि हम सभी को अपनी विरासत का संरक्षण करना चाहिए। यही हमारी पहचान है। स्कूल की वाइस चेयर पर्सन प्रियंका जालान ने कहा कि विश्व विरासत दिवस के माध्यम से बच्चे अपनी गौरवशाली परंपरा और संस्कृति से जुड़ेंगे तथा ऐतिहासिक इमारतों के संरक्षण के प्रति जागरूक होंगे।

chat bot
आपका साथी