Jharkhand: मां भद्रकाली के दर्शन को पहुंचे रघुवर दास, विधि-विधान के साथ की पूजा अर्चना

पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास शुक्रवार को ऐतिहासिक मां भद्रकाली मंदिर में पूजा अर्चना के लिए इटखोरी पहुंचे। इटखोरी आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े के साथ पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का स्वागत किया।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Fri, 19 Feb 2021 12:34 PM (IST) Updated:Fri, 19 Feb 2021 12:34 PM (IST)
Jharkhand: मां भद्रकाली के दर्शन को पहुंचे रघुवर दास, विधि-विधान के साथ की पूजा अर्चना
Jharkhand: मां भद्रकाली के दर्शन को पहुंचे रघुवर दास, विधि-विधान के साथ की पूजा अर्चना। जागरण

इटखोरी (चतरा), जासं । पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास शुक्रवार को ऐतिहासिक मां भद्रकाली मंदिर में पूजा अर्चना के लिए इटखोरी पहुंचे। इटखोरी आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े के साथ पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का स्वागत किया। कार्यकर्ताओं के उत्साह को देखते हुए देखकर पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी उत्साहित नजर आए। मंदिर परिसर में पहुंचकर पूर्व सीएम ने स्थानीय सांसद सुनील कुमार सिंह तथा सिमरिया के विधायक किशुन कुमार दास के साथ पूरे विधि-विधान पूर्वक मां भद्रकाली की पूजा की।

पूजा के दौरान मंदिर के पुजारियों ने पूर्व मुख्यमंत्री के साथ स्थानीय सांसद व विधायक को आशीर्वाद स्वरुप माता की चुनरी भेंट की। मंदिर परिसर में नारियल की संकल्प बड़ी चढ़ाने के पश्चात पूर्व मुख्यमंत्री ने पंचमुखी हनुमान तथा शनि देव महाराज के मंदिर में भी जाकर पूजा पाठ किया। तत्पश्चात उन्होंने सहस्र शिवलिंग महादेव के मंदिर में जाकर पूरे भक्ति भाव के साथ बाबा का जलाभिषेक किया। पूजा अर्चना के पश्चात पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दिन काफी शुभ है। प्रदेश व देश में सुख शांति कायम रहें इसी कामना के साथ मां भद्रकाली मंदिर में पूजा अर्चना किए हैं।

उन्होंने कहा कि माता से कामना की गई है कि प्रदेश व देश को मां भद्रकाली खुशहाल रखें। कोरोना महामारी से मुक्ति दिलाए। इस मौके पर स्थानीय सांसद ने कहा कि वर्ष 2015 में आज ही के दिन तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भद्रकाली मंदिर में पहुंचकर इटखोरी महोत्सव का शुभारंभ किया था। इन्हीं के  कार्यकाल में महोत्सव को राजकीय उत्सव का दर्जा प्राप्त हुआ था। यह इटखोरी के लिए सौभाग्य की बात है कि वर्ष 2021 में इटखोरी महोत्सव के शुभारंभ के दिन पूर्व मुख्यमंत्री यहां पहुंचे हैं। मंदिर आगमन पर पूर्व मुख्यमंत्री का स्थानीय सांसद व स्थानीय विधायक के साथ भाजपा के जिला अध्यक्ष अशोक शर्मा, पूर्व विधायक जनार्दन पासवान, पूर्व विधायक जय प्रकाश सिंह भोगता, वरिष्ठ भाजपा नेता युगल किशोर खंडेलवाल, कालीचरण सिंह, जिला महामंत्री मृत्युंजय सिंह, शिवबालक सिंह, शुभम कुमार सिंह, निर्भय ठाकुर, रामदेव सिंह भोगता, मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्य रतन शर्मा, सतीश सिंह आदि ने स्वागत किया।

chat bot
आपका साथी