रांची पानी-पानी, सड़कों पर गाड़‍ियां डूबी, घर बने तालाब; लोग कह रहे- अब बस करो भगवान SEE PICS

Heavy Rain in Ranchi Jharkhand Weather Update लगातार बारिश की वजह से रांची अरगोड़ा चौक में पानी भर गया है। रांची के वीआइपी रोड का हाल भी बेहाल है। अरगोड़ा चौक से भाजपा ऑफिस तक रोड बंद कर दिया गया है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 02:46 PM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 04:40 PM (IST)
रांची पानी-पानी, सड़कों पर गाड़‍ियां डूबी, घर बने तालाब; लोग कह रहे- अब बस करो भगवान SEE PICS
Heavy Rain in Ranchi, Jharkhand Weather Update लगातार बारिश की वजह से रांची अरगोड़ा चौक में पानी भर गया है।

रांची, जासं। रांची में पिछले दो दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण पूरा शहर पानी-पानी हो गया है। सड़कें, गलियां जलमग्‍न हो गई हैं। घर-मोहल्‍लों में पानी भर गया है। गाड़‍ियां पानी में डूब गई हैं। रांची अरगोड़ा चौक में पानी भर गया है। रांची के वीआइपी रोड का हाल भी बेहाल है। अरगोड़ा चौक से भाजपा ऑफिस तक रोड बंद कर दिया गया है। दीपाटोली अरगोड़ा रोड के क्लब टावर में गाड़ियां डूबी हुई हैं। गाड़ियां लोगों की सहायता से निकाली जा रही है। रांची के अरगोड़ा कटहल मोड़ रोड के वीर एकलव्य टावर का पार्किंग रोड से बहुत नीचे होने के कारण यहां करीब 20 गाड़ियां, 30 से 35 मोटरसाइकिल और स्कूटर सभी डूब गए हैं। रांची नगर निगम की ओर से रोड को काटकर पानी निकालने की कोशिश की जा रही है।

chat bot
आपका साथी