भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाने के लिए समाज का हर वर्ग आगे आए

जासं रांची भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाने के लिए समाज के हर वर्ग को आगे आना होगा। अपने नागरिक

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Oct 2020 05:04 PM (IST) Updated:Fri, 30 Oct 2020 05:04 PM (IST)
भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाने के लिए समाज का हर वर्ग आगे आए
भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाने के लिए समाज का हर वर्ग आगे आए

जासं, रांची : भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाने के लिए समाज के हर वर्ग को आगे आना होगा। अपने नागरिक कर्तव्यों का पालन भी करना होगा। सभी वर्ग को जागरूक करना भी जरूरी है। छात्राएं इस काम में अहम भूमिका निभा सकती हैं। उक्त बातें रांची महिला कालेज की प्राचार्य डा. मंजू सिन्हा ने कहीं। वे शुक्रवार को कालेज में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को संबोधित कर रही थीं।

बताया गया कि सतर्क भारत, समृद्ध भारत अभियान के तहत रांची महिला कालेज में पिछले कई दिनों से जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। प्राचार्य डा मंजू सिन्हा के निर्देशन में राष्ट्रीय सेवा योजना की तीनों इकाइयों की ओर से यह पहल की गई है। 27 अक्टूबर को यह आयोजन शुरू हुआ था। दो नवंबर तक यह आयोजन जारी रहेगा।

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एक की प्रोग्राम आफिसर डा कुमारी उर्वशी, इकाई दो की प्रोग्राम आफिसर डा गीता सिंह, इकाई तीन की प्रोग्राम आफिसर डा सुरभि श्रीवास्तव ने शुक्रवार को कविता और कहानी लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता का विषय था- भ्रष्टाचार मुक्त भारत। इस पर छात्राओं ने अपनी रचनात्मक अभिव्यक्ति को आयाम दिया। कई तरह की सराहनीय रचनाएं सामने आई। नवोदित लेखिकाओं ने प्रासंगिक विषय को प्राणवान बना दिया। राष्ट्र की प्रगति में भ्रष्टाचार एक मुख्य बाधा है। समाज के सभी वर्गो को राष्ट्रीय जीवन में ईमानदारी बनाए रखने के लिए सतर्क रहने की जरूरत है। इस वर्ष सतर्कता जागरूकता सप्ताह को अभियान विधि में लिया जाना है। इसमें आतरिक प्रक्रियाओं में सुधार, कार्यो का समयबद्ध निष्पादन और प्रौद्योगिकी सशक्तीकरण तथा समुचित सुधार शामिल है। सभी प्रक्रियाओं को पारदर्शी बनाने पर भ्रष्टाचार से मुक्ति संभव है। इसके लिए देश के हर नागरिक को सतर्क व जागरूक होना होगा। इस प्रतियोगिता में लगभग 95 लड़कियों ने हिस्सा लिया। प्रथम तीन को दो नवंबर को पुरस्कृत किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी