Events in Ranchi Today: जानें रांची में आज क्‍या हो रहा खास, यहां देखकर करें दिनभर की तैयारी

Events in Ranchi Today. रांची में मंगलवार को राजभवन के सामने विश्वविद्यालय शिक्षकों का धरना कार्यक्रम है। नामकुम के बिशप वेसकोट ब्वॉयज स्कूल में राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता होगी।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Mon, 21 Oct 2019 10:48 PM (IST) Updated:Tue, 22 Oct 2019 04:00 AM (IST)
Events in Ranchi Today: जानें रांची में आज क्‍या हो रहा खास, यहां देखकर करें दिनभर की तैयारी
Events in Ranchi Today: जानें रांची में आज क्‍या हो रहा खास, यहां देखकर करें दिनभर की तैयारी

रांची, जेएनएन। Events in Ranchi Today राजधानी रांची में मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में रघुवर दास खादी-ऑन-व्हील का शुभारंभ करेंगे। राजभवन के सामने विश्वविद्यालय शिक्षकों का धरना कार्यक्रम है। करमटोली में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों के बीच आवास आवंटन पत्र वितरित किया जाएगा। करमटोली में ही रांची शहरी जलापूर्ति परियोजना फेज 2 का शिलान्यास होगा। नामकुम के बिशप वेसकोट ब्वॉयज स्कूल में राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता होगी।

22 अक्‍टूबर, मंगलवार को राजधानी रांची में होने वाले प्रमुख कार्यक्रम : Events in Ranchi Today शुभारंभ : मुख्यमंत्री करेंगे खादी-ऑन-व्हील का शुभारंभ, मुख्यमंत्री आवास, कांके रोड, 10 बजे। धरना : विश्वविद्यालय शिक्षकों का धरना, राजभवन, 10 बजे। प्रदर्शन : बैंक कर्मचारी करेंगे प्रदर्शन, बैंक शाखाओं के बाहर, 10 बजे। वितरण : प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों के बीच आवास आवंटन पत्र वितरण, करमटोली, 10:30 बजे। लोकार्पण : विकास एवं सौंदर्यीकरण परियोजना का लोकर्पण, करमटोली तालाब, 10:30 बजे। शिलान्यास : रांची शहरी जलापूर्ति परियोजना फेज 2 का शिलान्यास, करमटोली, 11 बजे। प्रतियोगिता : राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता, बिशप वेसकोट ब्वॉयज स्कूल, नामकुम, 11 बजे। कॉम्पिटिशन : डांस एक जुनून डांस एंड सिंगिंग कॉम्पिटिशन, सोहराई भवन, हरमू, 12 बजे। संस्कारशाला : दैनिक जागरण का संस्कारशाला कार्यक्रम, एसआर डीएवी स्कूल पुंदाग, 2 बजे।

chat bot
आपका साथी