Events in Ranchi Today: जानें रांची में आज क्‍या हो रहा खास, यहां देखकर करें दिनभर की तैयारी

Events in Ranchi Today. इंडिया और साउथ अफ्रीका की क्रिकेट टीम तीसरे टेस्ट मैच के लिए रांची आएगी। सेलीब्रेशन हॉल में दीवाली और वेडिंग को लेकर एग्जीबिशन का आयोजन किया गया है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Mon, 14 Oct 2019 10:25 PM (IST) Updated:Tue, 15 Oct 2019 04:00 AM (IST)
Events in Ranchi Today: जानें रांची में आज क्‍या हो रहा खास, यहां देखकर करें दिनभर की तैयारी
Events in Ranchi Today: जानें रांची में आज क्‍या हो रहा खास, यहां देखकर करें दिनभर की तैयारी

रांची, जेएनएन। Events in Ranchi Today मंगलवार को इंडिया और साउथ अफ्रीका की क्रिकेट टीम तीसरे टेस्ट मैच के लिए राजधानी रांची आएगी। कोकर के तिरिल बस्ती में दैनिक जागरण द्वारा वल्र्ड स्टूडेंट डे पर पुस्तक वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। प्रेस क्लब में मासिक धर्म जागरुकता अभियान व प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान की शुरुआत होगी। गांधीनगर मैदान में फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। करमटोली के सेलीब्रेशन हॉल में दीवाली और वेडिंग को लेकर एग्जीबिशन का आयोजन किया गया है।

15 अक्‍टूबर, मंगलवार को राजधानी रांची में होने वाले प्रमुख कार्यक्रम : Events in Ranchi Today हिंदी संगोष्ठी : भारतीय प्राकृतिक राल व गोंद संस्थान में एक दिवसीय हिंदी संगोष्ठी, नामकुम, 10 बजे। जागरुकता : हैंड वॉश को लेकर वल्र्ड विजन इंडिया द्वारा जागरूकता, कम्यूनिटी हॉल, कुसई, 10 बजे। बैठक : राई पर राष्ट्रीय शोध परिषद् की बैठक, बीएयू सभागार, 10:30 बजे। आयोजन : फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन, गांधीनगर मैदान, 10:30 बजे। रैली : विश्व सफेद छड़ी सुरक्षा दिवस पर जागरूकता रैली, जिला स्कूल, 10:30 बजे। शुभारंभ : मारवाड़ी युवा मंच महिला शाखा द्वारा दीपाली मेला का शुभारंभ, अग्रसेन भवन, 11 बजे। कार्यक्रम : दैनिक जागरण द्वारा वल्र्ड स्टूडेंट डे पर पुस्तक वितरण कार्यक्रम, तिरिल बस्ती, कोकर, 12 बजे। शुरुआत : मासिक धर्म जागरूकता अभियान व प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान की शुरुआत, प्रेस क्लब, 12 बजे। बैठक : केंद्रीय सरकार के कर्मचारियों और अधिकारियों की बैठक, कॉन्फ्रेंस हॉल, सीआर बिल्डिंग, मेन रोड, 1 बजे। एग्जीबिशन : दीवाली और वेडिंग को लेकर एग्जीबिशन, सेलीब्रेशन हॉल, करमटोली, 2 बजे। आगमन : टेस्ट मैच के लिए इंडिया और साउथ अफ्रीका की टीम का रांची आगमन, एयरपोर्ट, 2:45 बजे। कार्यक्रम : सबका विकास लिगल डिस्ब्यूट रिसॉल्यूशन स्कीम पर कार्यक्रम, चैंबर भवन, दोपहर 3:30 बजे। पुरस्कार वितरण : राष्ट्रीय डाक सप्ताह के समापन पर पुरस्कार वितरण, मुख्य डाक महाध्यक्ष कार्यालय, डोरंडा, शाम 4 बजे। प्रेस कॉन्फ्रेंस : तृणमूल कांग्रेस द्वारा प्रताडऩा को लेकर प्रेसवार्ता, प्रेस क्लब, 12 बजे।

chat bot
आपका साथी