Events in Ranchi Today: जानें रांची में आज क्‍या हो रहा खास, यहां देखकर करें दिनभर की तैयारी

Events in Ranchi Today. कृष्णानगर राधा कृष्ण मंदिर में रामचरित मानस का सस्वर पाठ किया जाएगा। होटवार जेल में मानवाधिकार दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Tue, 10 Dec 2019 05:00 AM (IST) Updated:Tue, 10 Dec 2019 05:00 AM (IST)
Events in Ranchi Today: जानें रांची में आज क्‍या हो रहा खास, यहां देखकर करें दिनभर की तैयारी
Events in Ranchi Today: जानें रांची में आज क्‍या हो रहा खास, यहां देखकर करें दिनभर की तैयारी

रांची, जेएनएन। Events in Ranchi Today राजधानी रांची में 10 दिसंबर मंगलवार को कृष्णानगर राधा कृष्ण मंदिर में रामचरित मानस का सस्वर पाठ किया जाएगा। कांके रोड स्थित सीएमपीडीआइ में सीए के छात्रों द्वारा दो दिवसीय कांफ्रेंस का आयोजन किया जाएगा। मोरहाबादी मैदान से सेक्टर मजिस्ट्रेट संबंधित विधानसभा क्षेत्रों के लिए रवाना होंगे। सिविल कोर्ट परिसर में डालसा कार्यालय में विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया है। होटवार जेल में मानवाधिकार दिवस के अवसर पर कैदियों के बीच में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन द्वारा मानवाधिकार दिवस पर रांची के विभिन्न क्षेत्रों में कंबल वितरण किया जाएगा। आइए जानते हैं 10 दिसंबर, मंगलवार को राजधानी रांची में होने वाले प्रमुख कार्यक्रमों के बारे में...

यहां देखें राजधानी रांची में 10 दिसंबर, मंगलवार को होने वाले प्रमुख कार्यक्रम : Events in Ranchi Today सस्वर पाठ : कृष्णानगर राधा कृष्ण मंदिर में रामचरित मानस का सस्वर पाठ, सुबह 8:30 बजे। रवाना : सेक्टर मजिस्ट्रेट संबंधित विधानसभा क्षेत्रों में होंगे रवाना, मोरहाबादी मैदान से सुबह 9 बजे। इलाज शिविर : हड्डी, जोड़, नस रोग विशेषज्ञ मोजम्मिल मरीजों के इलाज के लिए मौजूद रहेंगे। राज अस्पताल, मेन रोड में सुबह 10 बजे। स्टूडेंट कांफ्रेंस : सीए के छात्रों द्वारा दो दिवसीय कांफ्रेंस का आयोजन, सीएमपीडीआइ, कांके रोड में सुबह 10:30 बजे। लोक अदालत : डालसा कार्यालय में विशेष लोक अदालत, सिविल कोर्ट परिसर में सुबह 10: 30 बजे। जागरूकता कार्यक्रम : झारखंड लोककल्याण समिति द्वारा मतदाता जागरुकता कार्यक्रम, डोरंडा थाना मोड़, दोपहर 12 बजे। सांस्कृतिक कार्यक्रम : मानवाधिकार दिवस पर कैदियों के बीच में सांस्कृतिक कार्यक्रम, होटवार जेल में दोपहर 1 बजे। कंबल वितरण : भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन द्वारा मानवाधिकार दिवस पर कंबल वितरण, रातू रोड दुर्गा मंदिर से, हटिया स्टेशन, कांटाटोली एवं रांची के विभिन्न क्षेत्रों में समय रात्रि 8 बजे।

chat bot
आपका साथी