Events in Ranchi Today: जानें रांची में आज क्‍या हो रहा खास, यहां देखकर करें दिनभर की तैयारी

Events in Ranchi Today रविवार को राजधानी रांची आम दिनों के मुकाबले थाेड़ी कम व्‍यस्‍त दिखेगी। झारखंड हाई कोर्ट के मुख्‍य न्‍यायाधीश रविवार को शपथ ग्रहण करेंगे।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Sun, 17 Nov 2019 07:55 AM (IST) Updated:Sun, 17 Nov 2019 07:55 AM (IST)
Events in Ranchi Today: जानें रांची में आज क्‍या हो रहा खास, यहां देखकर करें दिनभर की तैयारी
Events in Ranchi Today: जानें रांची में आज क्‍या हो रहा खास, यहां देखकर करें दिनभर की तैयारी

रांची, जेएनएन। Events in Ranchi Today रविवार को राजधानी रांची आम दिनों के मुकाबले थाेड़ी कम व्‍यस्‍त दिखेगी। झारखंड हाई कोर्ट के मुख्‍य न्‍यायाधीश रविवार को राजभवन में शपथ ग्रहण करेंगे। उन्‍हें राज्‍यपाल द्रौपदी मूर्मू पद और गोपनीयता की शपथ दिलांएगी। विधानसभा चुनाव को लेकर झारखंड वैश्य संघर्ष मोर्चा के द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन लालपुर में किया गया है।

रविवार, 17 नवंबर को राजधानी रांची में होने वाले प्रमुख कार्यक्रम : Events in Ranchi Today परीक्षा: एनटीएसई की परीक्षा, संत मार्गेट स्कूल, सुबह 10 बजे। शिविर: लांयस क्लब के द्वारा मधुमेह जांच शिविर, टाटीसिलवे, चौक बाजार, सुबह 10 बजे। बैठक: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय परिषद की बैठक, बिहार क्लब, सुबह 11 बजे। बैठक: मूलवासी सदान मोर्चा की बैठक, ग्रैंड ऑकेजन बैंक्वेट हॉल, एचबी रोड, सुबह 11 बजे। लोकार्पण: गोश-ए-नसीर अफसर का लोकार्पण, प्रभात प्रकाशन, स्टेशन रोड़, सुबह 11 बजे। उद्घाटन: डिवाइन क्रिकेट एकेडमी का उद्घाटन, जैप ग्राउंड, नेपाल हाउस, सुबह 11 बजे। समारोह: चीफ जस्टिस का शपथ ग्रहण, राजभवन, दोपहर 2 बजे। बैठक: ऑल इंडिया उर्दू कन्वेंशन, अंजुमन मुसाफिर खाना, मेन रोड़,दोपहर 3 बजे। कार्यक्रम: झारखंड वैश्य संघर्ष मोर्चा के द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम, होटल आर्या, लालपुर, शाम 4.30 बजे।

chat bot
आपका साथी