Events in Ranchi Today: जानें रांची में आज क्‍या हो रहा खास, यहां देखकर करें दिनभर की तैयारी

Events in Ranchi Today. रांची सहित पूरे झारखंड में शुक्रवार को राज्‍य स्‍थापना दिवस की धूम रहेगी। एचईसी के 57वें स्थापना दिवस के मौके पर मार्च किया जाएगा।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Thu, 14 Nov 2019 10:40 PM (IST) Updated:Fri, 15 Nov 2019 05:00 AM (IST)
Events in Ranchi Today: जानें रांची में आज क्‍या हो रहा खास, यहां देखकर करें दिनभर की तैयारी
Events in Ranchi Today: जानें रांची में आज क्‍या हो रहा खास, यहां देखकर करें दिनभर की तैयारी

रांची, जेएनएन। Events in Ranchi Today राजधानी रांची में 15 नवंबर शुक्रवार को रांची सहित पूरे राज्य में झारखंड के स्थापना दिवस की धूम रहेगी। मोरहाबादी मैदान में स्थापना दिवस का मुख्य समारोह आयोजित किया जाएगा। तुपुदाना चौक में बिरसा मुंडा की जयंती मनाई जाएगी। रिम्स सभागार में जेसीकॉन का 18वां वार्षिक सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। निवारणपुर में आदिम जाति सेवा मंडल अनाथ आश्रम के बच्चों का सम्मान समारोह का आयोजन है। रिसालदार बाबा के मजार पर चादरपोशी की जाएगी। आइए जानते हैं 15 नवंबर, शुक्रवार को राजधानी रांची में होने वाले प्रमुख कार्यक्रमों के बारे में...

यहां देखें राजधानी रांची में 15 नवंबर, शुक्रवार को होने वाले प्रमुख कार्यक्रम : Events in Ranchi Today

जयंती: बिरसा मुंडा की जयंती, तुपुदाना चौक, सुबह 8 बजे। हवन: आर्य समाज मंदिर की वार्षिक महोत्सव के अवसर पर हवन, स्वामी श्रद्धानंद पथ, अपर बाजार, सुबह 8 बजे। मार्च: एचईसी के 57वें स्थापना दिवस के मौके पर मार्च, एचईसी मैदान, सुबह 8.30 बजे। जयंती: बिरसा मुंडा की जयंती, विवेकानंद विद्या मंदिर, धुर्वा, सुबह 9.30 बजे। माल्यार्पण: बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण, बिरसा कक्ष, पुराना जेल, सुबह 10 बजे। सम्मेलन: जेसीकॉन का 18वां वार्षिक सम्मेलन, रिम्स सभागार, सुबह 10 बजे। समारोह: आदिम जाति सेवा मंडल अनाथ आश्रम के बच्चों का सम्मान समारोह, निवारणपुर, डोरंडा, सुबह 10 बजे। समारोह: बिरसा कृषि विश्वविद्यालय में बिरसा जयंती समारोह, सुबह 10.35 बजे। समारोह: स्थापना दिवस समारोह, मोरहाबादी मैदान, सुबह 11 बजे। चादरपोशी: रिसालदार बाबा के मजार पर चादरपोशी, दोपहर 12 बजे। उद्घाटन: 34 चाउरिंघी लेन का उद्घाटन, न्यूक्लियस मॉल, फूड कोर्ट, दोपहर 2 बजे। उद्घाटन: 32वां प्रांतीय खेलकूद समारोह का उद्घाटन, आदित्य प्रकाश जालान सरस्वती विद्या मंदिर, कुदलुम, दोपहर 3 बजे।

chat bot
आपका साथी