Jharkhand Assembly: विधानसभा की प्राक्कलन समिति पहुंचेगी लोहरदगा,अधिकारियों के साथ बैठक कर करेगी योजनाओं की समीक्षा

Jharkhand Assembly झारखंड विधानसभा की प्राक्कलन समिति सोमवार को लोहरदगा पहुंचेगी। प्राक्कलन समिति के सभापति दीपक विरुआ के साथ सदस्यों में वैद्यनाथ राम नारायण दास अंबा प्रसाद एवं लंबोदर महतो लोहरदगा आएंगे। इस दौरान समिति लोहरदगा जिला परिसदन में अधिकारियों के साथ बैठक कर योजनाओं की समीक्षा करेगी।

By Kanchan SinghEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 11:11 AM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 11:11 AM (IST)
Jharkhand Assembly: विधानसभा की प्राक्कलन समिति पहुंचेगी लोहरदगा,अधिकारियों के साथ बैठक कर करेगी योजनाओं की समीक्षा
झारखंड विधानसभा की प्राक्कलन समिति सोमवार को लोहरदगा पहुंचेगी।

लोहरदगा,जासं।  झारखंड विधानसभा की प्राक्कलन समिति सोमवार को लोहरदगा पहुंचेगी। प्राक्कलन समिति के सभापति दीपक विरुआ के साथ सदस्यों में वैद्यनाथ राम, नारायण दास, अंबा प्रसाद एवं लंबोदर महतो लोहरदगा आएंगे। इस दौरान समिति लोहरदगा जिला परिसदन में अधिकारियों के साथ बैठक कर योजनाओं की समीक्षा करेगी। बैठक को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जिसमें विकास कार्यों की समीक्षा की जा सकती है। हाल के समय में लोहरदगा में कई विधानसभा समितियों का आना हुआ है। इसमें योजनाओं की समीक्षा के साथ कई एजेंडों पर चर्चा एवं योजनावार समीक्षा भी की गई गई है। विधानसभा समिति द्वारा लोहरदगा में प्रदूषण, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित कई मामलों की लगातार समीक्षा हुई है।

प्राक्कलन समिति इस बार भी लोहरदगा में योजनाओं के साथ कई महत्वपूर्ण एजेंडों की समीक्षा करेगी। समिति के आगमन को लेकर लोहरदगा जिला प्रशासन के अधिकारियों ने अपनी ओर से तैयारी पूरी कर ली है। ताकि समिति द्वारा उठाए जाने वाले सवाल पर पूरी तरह से जवाब दिया जा सके। समिति के आगमन की सूचना मिलने पर जिला प्रशासन की ओर से पहले से ही अधिकारियों को जरूरी निर्देश दे दिए गए थे। हालांकि समिति के अलग-अलग सदस्यों से जुड़े हुए उनके कार्यकर्ता भी इस दौरान मौजूद रहेंगे। उम्मीद की जा रही है कि लोहरदगा में इस बार भी कई संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा समिति के माध्यम से प्रशासनिक अधिकारियों के बीच रखा जा सकता है।

chat bot
आपका साथी