निक्की के परिवार के साथ पूरा गांव देख रहा भारतीय महिला हॉकी टीम का मैच, जीत की कर रहे दुआ

टोक्यो ओलिंपिक में कांस्य पदक के लिए महिला हॉकी टीम ग्रेट ब्रिटेन की टीम के साथ प्रतियोगिता चल रही है। दमदार मैच में दोनों ही टीम तीन-तीन की बराबरी पर है। टीम में शामिल खूंटी जिले के सुदूरवर्ती हेसल गरंव की रहने वाली निक्की प्रधान भी शामिल है।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Fri, 06 Aug 2021 08:46 AM (IST) Updated:Fri, 06 Aug 2021 08:46 AM (IST)
निक्की के परिवार के साथ पूरा गांव देख रहा भारतीय महिला हॉकी टीम का मैच, जीत की कर रहे दुआ
निक्की के परिवार के साथ पूरा गांव देख रहा भारतीय महिला हॉकी टीम का मैच। जागरण

खूंटी, जासं । टोक्यो ओलिंपिक में कांस्य पदक के लिए महिला हॉकी टीम ग्रेट ब्रिटेन की टीम के साथ प्रतियोगिता चल रही है। दमदार मैच में दोनों ही टीम तीन-तीन की बराबरी पर है। टीम में शामिल खूंटी जिले के सुदूरवर्ती हेसल गरंव की रहने वाली निक्की प्रधान भी शामिल है। निक्की के गांव में बड़े पर्दे पर ग्रामीण मैच का सीधा प्रसारण देख रहे हैं। धान रोपनी का दौर चल रहा है बावजूद इसके लोग हॉकी मैच देखने के लिए काफी संख्या में जुटे हैं। पूरा हेसल गांव हॉकी की दीवानी है।

गांव में 13 राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय हॉकी महिला खिलाड़ी दिया है। गांव में शुक्रवार की सुबह मैच शुरू होने के पहले से ही लोगों में खासा उत्साह है। मैच शुरू होने के बाद लोग इंडिया टीम के गोल करने पर खुशी जता रह थे और गोल खाते ही मायूस हो जा रहे थे। युवाओं में हॉकी का जुनून देखते ही बन रहा है। यहां निक्की के पिता सोमा प्रधान के साथ निक्की के प्रारंभिक कोच दशरथ महतो भी ग्रामीणों के साथ मैच देख रहे हैं।

chat bot
आपका साथी