कोरोना के शिकार लोगों के सम्मान में सोमवार सुबह 11 बजे दो मिनट के लिए ठहर जाएगा समूचा झारखंड

सोमवार को झारखंड के सभी ज‍िलों में सुबह 11 बजे सर्व धर्म प्रार्थना सभा का आयोजन दैन‍िक जागरण की ओर से क‍िया गया है। यह आयोजन कोरोना के श‍िकार हुए लोगों की याद में आयोज‍ित है। सभी धर्म के गुरु इन मृतकों के ल‍िए प्रार्थना करेंगे।

By M EkhlaqueEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 11:06 PM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 11:06 PM (IST)
कोरोना के शिकार लोगों के सम्मान में सोमवार सुबह 11 बजे दो मिनट के लिए ठहर जाएगा समूचा झारखंड
सोमवार को दैन‍िक जागरण द्वारा आयोज‍ित सर्व धर्म प्रार्थना का आमंत्रण। जागरण

रांची (जागरण टीम)। दैन‍िक जागरण की ओर से सोमवार सुबह 11 बजे झारखंड के व‍िभ‍िन्‍न ज‍िलों में गांव से लेकर शहर तक सर्व धर्म प्रार्थना सभा आयोज‍ित की गई है। इसमें सभी धर्मों के धर्म गुरु कोरोना से मरने वालों की आत्‍मा की शांत‍ि के ल‍िए प्रार्थना करेंगे। इस आयोजन के पश्‍चात मृतकों की याद में पौधारोपण भी करेंगे। सभी ज‍िलों में इसकी बड़े पैमाने पर तैयारी की गई है। सबसे खास बात यह है क‍ि जो व्‍यक्‍त‍ि जहां मौजूद रहेगा, वहीं से अपनी श्रद्धांजल‍ि अर्प‍ित कर सकेगा। झारखंड में इस तरह का यह पहला आयोजन हो रहा है। इस आयोजन में ज‍िला प्रशासन, प्रखंड प्रशासन, सामाज‍िक कार्यकर्ता, राजनीतिक कार्यकर्ता, पंचायत प्रत‍िन‍िध‍ि, झारखंड के मंत्री, व‍िधायक, श‍िक्षाव‍िद्, वकील, छात्र, युवा और मह‍िलाएं भी भाग ले रही हैं।

रांची के कोकर क्षेत्र स्थित रामलखन सिंह यादव कालेज में दैनिक जागरण की ओर से मुख्य आयोजन रखा गया है। यहां पर सभी धर्म के गुरु और प्रबुद्धजन एकत्र होकर सर्व धर्म प्रार्थना करेंगे। कोरोना मृतकों की याद में पौधारोपण करेंगे। सांसद संजय सेठ और रांची नगर निगम के उप महापौर संजीव विजयवर्गीय भी मौजूद रहेंगे।

चतरा जिले में मुख्य आयोजन शहीद स्मारक पर होगा। यहां सर्व धर्म प्रार्थना सभा में शहर के तमाम सामाजिक और राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहेंगे। यहां श्रम, नियोजन एवं प्रशिक्षण मंत्री सत्यानंद भोक्ता मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। सभा के पश्चात पौधारोपण भी होगा।

पश्चिम सिंहभूम जिले के सभी प्रखंडों में श्रद्धांजलि दी जाएगी। उपायुक्त की ओर से सभी विभागों को पत्र जारी किया गया है। तारा मंदिर, टुंगरी में हवन होगा। टाटा स्टील, गुवा सेल, मारवाड़ी युवा मंच, रोटरी क्लब, लायंस क्लब व विभिन्न संस्थाएं गांवों में सर्व धर्म प्रार्थना करेंगी। इसके बाद कई जगह पौधारोपण होगा। मझगांव मुस्लिम अंजुमन कमेटी की ओर से सामूहिक दुआ का आयोजन किया जाएगा।

सरायकेला खरसावां जिले में दो जगह मुख्य आयोजन रखा गया है। उपायुक्त कार्यालय में उपायुक्त अरवा राजकमल और नगर पंचायत टाउन हाल में नगर पंचायत अध्यक्ष मीनाक्षी पटनायक के नेतृत्व में सर्व धर्म प्रार्थना सभा होगी। इन दोनों कार्यक्रमों में संबंधित क्षेत्र के प्रबुद्ध लोग, सामाजिक व राजनीतिक कार्यकर्ता और धर्म गुरु शामिल होंगे।

लातेहार जिले के ब्लड बैंक में मुख्य कार्यक्रम रखा गया है। यहां विधायक बैद्यनाथ राम और सिविल सर्जन डा. संतोष श्रीवास्तव मुख्य रूप से मौजूद रहेेंगे। सभी धर्मों के गुरु प्रार्थना करेंगे। इसके बाद दो मिनट मौन रखकर श्रद्धांजलि दी जाएगी। इसके बाद शहर के प्रबुद्धजन पौधारोपण करेंगे। इसके पश्चात रक्तदान भी करेंगे।

पूर्वी सिंहभूम जिले के सभी प्रखंडों में सर्व धर्म प्रार्थना का आयोजन किया गया है। मुख्य आयोजन जमशेदपुर के मानगो स्थित महेंद्र विवाह भवन में रखा गया है। इसमें शहर के प्रबुद्धजन भाग लेंगे। उधर, भाजपा, भाजमो समेत सभी संगठनों की ओर से जगह-जगह प्रार्थना सभा होगी। पौधरोपण भी होगा।

गढ़वा में जिला मुख्यालय समेत विभिन्न प्रखंड मुख्यालयों में सरकारी व गैरसरकारी संस्थानों के कर्मचारी दो मिनट मौन रखेंगे। हर जगह सर्व धर्म प्रार्थना सभा आयोजित होगी। मृतकों की याद में पौधारोपण होगा। दैनिक जागरण द्वारा जिला मुख्यालय गढ़वा में नवादा मोड़ के बीएसकेडी न्यू बिङ्क्षल्डग परिसर में सर्व धर्म प्रार्थना सभा आयोजित होगी। इसमें सभी धर्मों के धर्म गुरु प्रार्थना करेंगे।

गुमला में जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, चेंबर आफ कामर्स, गुरुद्वारा प्रबंधन, सर्व धर्म प्रार्थना सभा, एराउज, काथलिक सभा, लायंस क्लब आफ गुमला, भारतीय जनता पार्टी, बार एसोसिएशन व विभिन्न संगठनों द्वारा सर्व धर्म प्रार्थना सभा आयोजित की जाएगी।

लोहरदगा शहरी क्षेत्र में दैनिक जागरण द्वारा गुरुकुल शांति आश्रम परिसर व नगर भवन में सर्व धर्म प्रार्थना सभा आयोजित की गई है। जामा मस्जिद में भी दुआ मांगी जाएगी। इन स्थानों पर पौधारोपण भी होगा। गुरुकुल शांति आश्रम परिसर में सभी धर्मों के लोग उपस्थित रहेंगे। गुरुकुल के ब्रह्मचारी वैदिक रीति-रिवाज से हवन भी करेंगे। उधर, प्रखंड मुख्यालयों में भी सभा आयोजित की गई है।

कोडरमा जिले के झुमरीतिलैया के गांधी आश्रम में दैनिक जागरण की ओर से सर्व धर्म प्रार्थना सभा होगी। सभी धर्मों के गुरु मृतकों को श्रद्धांजलि देने के लिए प्रार्थना करेंगे। इसके बाद पौधारोपण होगा। इस आयोजन में प्रशासनिक अधिकारी और शहर के समाजसेवी व संगठनों के प्रतिनिधि भाग लेंगे।

पलामू जिले में आयुक्त कार्यालय परिसर में सर्व धर्म प्रार्थना सभा आयोजित की गई है। इसमें जिला मुख्यालय के प्रशासनिक अधिकारी और प्रबुद्धजन भाग लेंगे। वहीं प्रखंड मुख्यालयों में भी सभाएं आयोजित की गई हैं। हिन्दू, मुस्लिम, सिख व ईसाई धर्मावलंबी के ज्ञाता अपने-अपने धर्म का पाठ करेंगे। इसके बाद पलामू के आयुक्त जटाशंकर चौधरी पौधारोपण कर दैनिक जागरण के आक्सीजन है वरदान अभियान का शुभारंभ करेंगे।

रामगढ़ जिले में जिला मुख्यालय से लेकर प्रखंड मुख्यालय तक सर्व धर्म प्रार्थना सभा आयोजित की गई है। इसमें हजारों नागरिक शामिल होंगे। भुरकुंडा और कुजू में भी यह आयोजन होगा। सभी थानों, डीसी व एसपी कार्यालय में भी लोग दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि देंगे। इसके बाद पौधा लगाएंगे।

chat bot
आपका साथी