कोरोना में कम नहीं हुआ खिलाड़ियों का उत्साह, प्रैक्टिस से पहले इक्यूपमेंट्स को कर रहे सैनिटाइज

बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच खिलाड़ियों का उत्साह कम नहीं हो रहा है। खिलाड़ी रोज खेल गांव में अपने इक्यूपमेंट को सैनिटाइज करके प्रैक्टिस कर रहे हैं। खेल के प्रैक्टिस में खिलाड़ी शारीरिक दूरी का पालन कर रहे हैं।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Tue, 13 Apr 2021 12:02 PM (IST) Updated:Tue, 13 Apr 2021 12:18 PM (IST)
कोरोना में कम नहीं हुआ खिलाड़ियों का उत्साह, प्रैक्टिस से पहले इक्यूपमेंट्स को कर रहे सैनिटाइज
कोरोना में कम नहीं हुआ खिलाड़ियों का उत्साह। जागरण

रांची [मनोरंजन] । बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच खिलाड़ियों का उत्साह कम नहीं हो रहा है। खिलाड़ी रोज खेल गांव में अपने इक्यूपमेंट को सैनिटाइज करके प्रैक्टिस कर रहे हैं। खेल के प्रैक्टिस में खिलाड़ी शारीरिक दूरी का पालन कर रहे हैं। रोज खेल गांव में बड़ी संख्या में खिलाड़ी प्रैक्टिस के लिए पहुंच रहे हैं। तीरंदाजी के खिलाड़ी बताते हैं कि कोरोना का संक्रमण के कारण पिछले एक वर्ष से आम जन-जीवन अस्त-व्यस्त है। मगर इतने लंबे वक्त तक प्रैक्टिस छोड़ देने से हमारा मिशन कमजोर पड़ जाएगा।

अपने आप को फिट रखते हुए हर अवस्था में प्रैक्टिस करते रहना जरूरी है। तभी हम देश के लिए अंतर्राष्ट्रीय खेलों में सोना ला सकेंगे। इसलिए हम शारीरिक दूरी का पालन करते हुए प्रैक्टिस करते हैं। साथ ही, सुबह सेंटर पर पहुंचते ही अपने-अपने सामान को पूरी तरह से सैनिटाइज करते हैं फिर प्रैक्टिस शुरू करते हैं। सेंटर पर जिनकी उम्र 45वर्ष से अधिक हैं उन्होंने वैक्सीन ले लिया है। सरकार की इजाजत जैसे मिलेगी खुद को सुरक्षित करने के लिए हम भी वैक्सीन ले लेंगे।

chat bot
आपका साथी