देश में आज लागू किया गया था आपातकाल, विरोध में भाजपा मना रही काला दिवस

देश में 25 जून 1975 को लागू किए गए आपातकाल के विरोध में भाजपा महानगर इकाई की तरफ से शुक्रवार को काला दिवस मनाया जा रहा है। संगठन के महानगर अध्यक्ष केके गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार को दोपहर 12 बजे ऑनलाइन कार्यक्रम की शुरुआत होगी।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Fri, 25 Jun 2021 12:03 PM (IST) Updated:Fri, 25 Jun 2021 12:03 PM (IST)
देश में आज लागू किया गया था आपातकाल, विरोध में भाजपा मना रही काला दिवस
देश में आज लागू किया गया था आपातकाल, विरोध में भाजपा मना रही काला दिवस। जागरण

रांची, जासं। देश में 25 जून 1975 को लागू किए गए आपातकाल के विरोध में भाजपा महानगर इकाई की तरफ से शुक्रवार को काला दिवस मनाया जा रहा है। संगठन के महानगर अध्यक्ष केके गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार को दोपहर 12 बजे ऑनलाइन कार्यक्रम की शुरुआत होगी। भारतीय जनता युवा मोर्चा रांची महानगर के जिला अध्यक्ष रोमित नारायण सिंह ने कहा कि आपातकाल में नागरिकों के सभी अधिकारों का हनन किया था। यह देश के लिए एक काला दिवस है। इसी काला दिवस पर भारतीय जनता युवा मोर्चा रांची महानगर के सभी कार्यकर्ता सुबह 9 बजे फेसबुक लाइव होंगे।

सभी लोगों को फेसबुक लाइव होने से पहले सभी जनप्रतिनिधियों को और संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों को टैग करके लाइव होना है। सभी लोग काला कपड़ा पहनकर लाइव होंगे। वर्तमान राज्य सरकार के रवैए पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि कुछ ऐसी ही परिस्थिति वर्ष 1975 में पैदा की गई। आरोप लगाया कि वर्ष 1975 में लगाए गए आपातकाल जैसा वैसा माहौल झारखंड में बनाने का प्रयास हो रहा हैं। इसको लेकर अपनी आवाज को बुलंद करेंगे। वही भाजपा महानगर इकाई की तरफ से इस विषय पर चर्चा का आयोजन किया जाएगा। आपातकाल पर आयोजित इस चर्चा में जुड़ने के लिए https://bjpjharkhand.webex.com/bjpjharkhand/onstage/g.php?MTID=e697af6217c443f4fd6b9cc3ca073676f पर जाएं। मीटिंग में जुड़ने के लिए Event Password: meeting1 पासवर्ड है।

chat bot
आपका साथी