रांची के बुंडू में देर रात हाथियों का उत्‍पात, कई जानवरों को मारा; फसलें की बर्बाद Ranchi News

इलाके में हाथियों का उत्पात नहीं थम रहा है। बुंडू इलाके में कई जानवरों को मारा। ग्रामीणों की ओर से हाथियों के हमले से हुए नुकसान के लिए प्रशासन और वन विभाग से मुआवजे की मांग की जा रही है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Sat, 26 Sep 2020 08:27 AM (IST) Updated:Sat, 26 Sep 2020 08:45 AM (IST)
रांची के बुंडू में देर रात हाथियों का उत्‍पात, कई जानवरों को मारा; फसलें की बर्बाद Ranchi News
बुंडू इलाके में पालतू जानवरों पर हाथियों के हमले के बाद एक पशु।

पिपरवार (रांची), जासं। रांची जिले के सीमावर्ती इलाके बुंडू में शुक्रवार की देर रात हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान कई जानवर मर गए। 24 घंटे पहले हाथियों के हमले में भी पालतू जानवरों की मौत हुई थी। बुंडू में हाथियों ने रात्रि में जमकर उत्पात किया। इससे ग्रामीण दहशत में है। हाथियों के हमले में सरजू गंझू के पालतू जानवरों की मौत हो गई। खेत में लगी फसलों को हाथियों के झुंड ने बर्बाद कर दिया।

हमले में दो बैल, एक गाय की मौत हुई है। इन दिनों हाथियों का समूह लगातार ग्रामीण इलाकों में भ्रमण कर रहा है। वन विभाग की तमाम कोशिशों के बावजूद हाथियों के झुंड को अब तक जंगली इलाके की तरफ नहीं भेजा जा सका है। ग्रामीणों की ओर से लगातार हाथियों के हमले से हुए नुकसान के लिए प्रशासन और वन विभाग से मुआवजे की मांग की जा रही है।

chat bot
आपका साथी