गोला वन क्षेत्रों में हाथियों का उत्पात

संवाद सूत्र गोला (रामगढ़) गोला प्रखंड वन क्षेत्र साडम पंचायत के सेरेंगातू गांव में सोमवार की है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Jul 2020 08:52 PM (IST) Updated:Thu, 09 Jul 2020 06:17 AM (IST)
गोला वन क्षेत्रों में हाथियों का उत्पात
गोला वन क्षेत्रों में हाथियों का उत्पात

संवाद सूत्र, गोला (रामगढ़): गोला प्रखंड वन क्षेत्र साडम पंचायत के सेरेंगातू गांव में सोमवार की रात जंगली हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया। आधे दर्जन से अधिक किसानों की फसलों को रौंद कर नष्ट कर दिया। बताया जाता है कि किसानों के खेत में लगे मक्का धान सहित करैली, भिडी व कद्दू आदि सब्जियों के अलावा बादाम खेत को रौंद कर तहस-नहस कर दिया। इससे उन्हें काफी नुकसान हुआ है। बताया गया कि फसलों के रौंदे जाने की जानकारी वन विभाग के साथ विधायक ममता देवी को दिया गया है। उन्होंने तत्काल अपना एक प्रतिनिधिमंडल भेज कर क्षतिग्रस्त क्षेत्र का जायजा लेने व वन विभाग से क्षतिपूर्ति के लिए आवश्यक कार्रवाई कराने को कहा। गांव के किसान विनोद महतो, राम चरण महतो, महेंद्र महतो, नारायण महतो, बृजेश माता, कुंदन महतो, लीलावती देवी, सरवन महतो आदि किसानों के फसल बर्बाद हुए।

chat bot
आपका साथी