झारखंड के रामगढ़ में हाथी ने वृद्ध को कुचला, दो लोगों को किया घायल

रामगढ़ जिले के गोला प्रखंड में पिछले एक माह से हाथियों का आतंक जारी है। इस क्रम में क्षेत्र के मसरीडीह गांव में मंगलवार की सुबह को जंगली हाथियों ने एक बृद्ध को पटक पटककर मर डाला। वहीं दो लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 11:33 AM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 11:33 AM (IST)
झारखंड के रामगढ़ में हाथी ने वृद्ध को कुचला, दो लोगों को किया घायल
झारखंड के रामगढ़ में हाथी ने वृद्ध को कुचला, दो लोगों को किया घायल। जागरण

गोला(रामगढ़), जासं । रामगढ़ जिले के गोला प्रखंड में पिछले एक माह से हाथियों का आतंक जारी है। इस क्रम में क्षेत्र के मसरीडीह गांव में मंगलवार की सुबह को जंगली हाथियों ने एक बृद्ध को पटक-पटककर मर डाला। वहीं दो लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। बताया गया कि उक्त गांव के तारा चंद महतो उम्र करीब 60 वर्ष अहले सुबह हल बैल लेकर धान रोपनी के खेत की ओर जा रहा था।

इसी बीच रास्ते में अचानक हाथी ने उसे सूंड से पकड़ लिया और पैरों से कुचल दिया। उसकी मौत वहीं पर हो गई। हाथी ने इसी क्रम में तिलकी देवी व मथुर महतो को भी घायल कर दिया। सूचना पर वन विभाग की टीम घटना स्थल पर पहुंची। सुबह करीब 10 बजे मृतक के आश्रित को वन विभाग द्वारा 10 हजार रुपये तत्काल मुआवजा का भुगतान किए जाने के बाद गोला थाना पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए रामगढ़ सदर अस्पताल भेज। घटना के बाद पूरे गांव में भय व दहशत का माहौल कायम हो गया है।

chat bot
आपका साथी