रांची में बिजली बिल बकायदारों के खिलाफ विभाग ने शुरू किया अभियान,आज भी कटेगा कनेक्‍शन

बिजली के बिल के बकायादारों पर झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के अधिकारियों की निगाहें टेढ़ी तेरी हो गई हैं। बकायादारों के खिलाफ लगातार अभियान चलाकर उनके कनेक्शन काट जा रहे हैं। वहां शनिवार को भी 1000 बजे से शाम 400 बजे तक चलेगा।

By Brajesh MishraEdited By: Publish:Sat, 28 Aug 2021 08:31 AM (IST) Updated:Sat, 28 Aug 2021 08:31 AM (IST)
रांची में बिजली बिल बकायदारों के खिलाफ विभाग ने शुरू किया अभियान,आज भी कटेगा कनेक्‍शन
बकायादारों के खिलाफ लगातार अभियान चलाकर उनके कनेक्शन काट जा रहे हैं।

 रांची,जासं। : बिजली के बिल के बकायादारों पर झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के अधिकारियों की निगाहें टेढ़ी तेरी हो गई हैं। बकायादारों के खिलाफ लगातार अभियान चलाकर उनके कनेक्शन काट जा रहे हैं। वहां शनिवार को भी 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक चलेगा। झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के महाप्रबंधक प्रभात कुमार श्रीवास्तव ने कहा है कि सभी लोग बिजली का बिल जमा कर दें और कनेक्शन कटने के बाद आने वाली परेशानी से बचें। यह अभियान लगातार तब तक चलेगा जब तक सभी बकायेदारों से बकाए की वसूली नहीं हो जाती।

बिजली विभाग का बिजली के बकायेदारों के कनेक्शन काटने का अभियान जारी है। कनेक्शन काटने का अभियान शुक्रवार को सुबह 10:30 बजे से शुरू किया गया। शाम 4:30 बजे तक अभियान चला। इस अभियान में 768 लोगों के कनेक्शन काटे गए। इन पर एक अरब 15 लाख 70 हजार रुपये का बकाया है।

सबसे अधिक 184 कनेक्शन रांची वेस्ट में काटे गए हैं। इन पर 26 लाख रुपये का बकाया है। सबसे कम कनेक्शन न्यू कैपिटल प्रमंडल इलाके में काटे गए हैं। यहां कुल 77 लोगों के ही कनेक्शन कटे हैं। इन पर नौ लाख 91 हजार रुपये का बकाया है। झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के महाप्रबंधक प्रभात कुमार श्रीवास्तव ने सभी कार्यपालक अभियंताओं को निर्देश दिया है कि कोई भी इस अभियान को हल्के में नहीं ले। उन्होंने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर के दौरान झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड की राजस्व वसूली अभियान को झटका लगा था। इसलिए, इस महीने अभियान तेजी से चलाया जाए ताकि मार्च और अप्रैल में राजस्व वसूली में आई कमी को पूरा किया जा सके।

सबसे अधिक रांची वेस्ट प्रमंडल ने काटे हैं कनेक्शन, न्यू कैपिटल प्रमंडल रहा फिसड्डी

कहां कितने कनेक्शन काटे गए

डोरंडा -122, 18 लाख 64 हजार

कोकर -127, 22 लाख 50 हजार

न्यू कैपिटल- 77, 9 लाख 91 हजार

रांची सेंट्रल- 79, छह लाख 67 हजार

रांची ईस्ट -179, 31 लाख 98 हजार

रांची वेस्ट- 184, 26 लाख

---

कुल- 768, 115 लाख 70 हजार

chat bot
आपका साथी