बिजली विभाग ने वसूला 78 लाख का जुर्माना, 457 लोगों पर बिजली चोरी की FIR

Electricity Department Jharkhand News शनिवार को बिजली विभाग ने अभियान चलाकर रांची में 715 लोगों के कनेक्शन काट दिए हैं। इन लोगों पर एक करोड़ 17 लाख 18 हजार रुपये का बिजली का बिल बकाया है। यह अभियान पूरे झारखंड में चल रहा है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 02:29 PM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 04:26 PM (IST)
बिजली विभाग ने वसूला 78 लाख का जुर्माना, 457 लोगों पर बिजली चोरी की FIR
Electricity Department Jharkhand News बिजली विभाग ने अभियान चलाकर रांची में 715 लोगों के कनेक्शन काट दिए हैं।

रांची, जासं। Electricity Department Jharkhand News झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड ने फरवरी माह में बिजली चोरों के खिलाफ अभियान चलाकर 457 लोगों पर एफआइआर दर्ज कराई है। यही नहीं एफआइआर दर्ज कराने के साथ ही इन पर 78 लाख 77 हजार 454 रुपये का जुर्माना किया गया है। फरवरी माह में 17 फरवरी को सबसे ज्यादा 192 लोगों पर बिजली चोरी के आरोप में एफआइआर दर्ज कराई गई है। यही नहीं बिजली के 8003 बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए हैं।

शनिवार को विभाग ने अभियान चलाकर रांची में 715 लोगों के बिजली कनेक्शन काट दिए हैं। इन लोगों पर एक करोड़ 17 लाख 18 हजार रुपये का बिजली का बिल बकाया है। विभाग‌ ने डोरंडा में 83, कोकर में 113, रांची न्यू कैपिटल में 48, रांची सेंट्रल में 104, रांची ईस्ट में 125, रांची वेस्ट में 97, खूंटी में 31, गुमला में 39, लोहरदगा में 54 और सिमडेगा में 28  बकायेदारों के कनेक्शन काटे हैं। झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के महाप्रबंधक प्रभात कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जिन लोगों के बिजली कनेक्शन काटे गए हैं, वह रविवार को भी कलेक्शन सेंटर पर जाकर बिजली का बिल जमा कर अपना कनेक्शन जुड़वा सकते हैं।

chat bot
आपका साथी