80 अंक थ्योरी से और 20 होंगे आंतरिक मूल्यांकन के

झारखंड एकेडमिक काउंसिल की कक्षा 10वीं व 12वीं का रिजल्ट तैयार करने को लेकर बैठक का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 08:33 AM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 08:33 AM (IST)
80 अंक थ्योरी से और 20 होंगे आंतरिक मूल्यांकन के
80 अंक थ्योरी से और 20 होंगे आंतरिक मूल्यांकन के

जागरण संवाददाता, रांची : झारखंड एकेडमिक काउंसिल की कक्षा 10वीं व 12वीं का रिजल्ट तैयार करने के फार्मूले को लेकर मंथन चल रहा है। गुरुवार को जैक में रिजल्ट तैयार करने को लेकर बैठक हुई। 10वीं व 12वीं दोनों के रिजल्ट तैयार करने में पिछली कक्षा में मिले अंकों को आधार बनाया जाएगा। 10वीं के रिजल्ट में 80 प्रतिशत अंक कक्षा नौवीं में मिले अंक से लिया जाएगा। वहीं 20 प्रतिशत अंक 10वीं के प्रैक्टिकल से लिए जाएंगे। जिस विषय में प्रैक्टिकल नहीं होते हैं उसमें आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर अंक दिए जाएंगे। आंतरिक मूल्यांकन के अंक संबंधित विषय के शिक्षक देंगे। 12वीं में भी अंकों का विभाजन इसी तरह होगा। यहां कक्षा 11वीं के अंक लिए जाएंगे। यहां साइंस विषयों में 30 अंकों की प्रैक्टिकल होती है। इस तरह दिए जाएंगे अतिरिक्त् विषय के अंक

कक्षा नौंवीं व 11वीं में अतिरिक्त विषय की परीक्षा नहीं हुई थी। ऐसे में बैठक में सदस्यों ने कहा कि सभी पांच विषयों में मिले अंकों का औसत निकाल लिया जाए। यही औसत अंक अतिरिक्त विषय के अंक होंगे। कक्षा नौवीं व 11वीं में जो छात्र पांच में से चार विषयों में उत्तीर्ण थे वे अगली कक्षा में चले गए थे। यदि कोई छात्र पांचवीं विषय में फेल भी हो गए थे उन्हें अतिरिक्त विषय के अंकों का फायदा मिल जाएगा। शुक्रवार को जैक में रिजल्ट तैयार करने को लेकर फिर बैठक होगी। इसमें रिजल्ट तैयार करने के फार्मूले को अंतिम रूप दिया जाएगा। इसके बाद इसका प्रस्ताव स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग को भेज दिया जाएगा। वहां से स्वीकृति मिलते ही रिजल्ट तैयार करने की कार्यवाही की जाएगी।

chat bot
आपका साथी