80 हजार लोगों की हुई जाच, 474 ही मिले पॉजिटिव

राची त्योहारों में कोरोना संक्रमण बढ़ने के अनुमान को लेकर शनिवार को राज्य के विभिन्न जिलों में विशेष जाच अभियान चलाया गया। इसमें कुल 80003 सैंपल की जाच हुई जिसमें 474 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इस तरह पॉजिटिविटी रेट महज 0.59 फीसद ही रही।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 10:06 PM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 10:06 PM (IST)
80 हजार लोगों की हुई जाच, 474 ही मिले पॉजिटिव
80 हजार लोगों की हुई जाच, 474 ही मिले पॉजिटिव

राची : त्योहारों में कोरोना संक्रमण बढ़ने के अनुमान को लेकर शनिवार को राज्य के विभिन्न जिलों में विशेष जाच अभियान चलाया गया। इसमें कुल 80,003 सैंपल की जाच हुई, जिसमें 474 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इस तरह, पॉजिटिविटी रेट महज 0.59 फीसद ही रही। जबकि, राज्य में हाल के दिनों में पॉजिटिविटी रेट इससे अधिक रही है। एक दिन पूर्व शुक्रवार को भी यह दर 1.03 फीसद रही थी।

शनिवार को एक बार फिर राची में सबसे अधिक 139 नए कोरोना मरीजों की पहचान हुई। हालाकि, यहा 101 मरीज स्वस्थ भी हुए। अन्य जिलों की बात करें, तो बोकारो में 73, चतरा में पाच, देवघर में 20, धनबाद में 31, दुमका में तीन, पूर्वी सिंहभूम में 61, गढ़वा में 15, गिरिडीह में चार, गोड्डा में सात, गुमला में सात, हजारीबाग में 13, खूंटी में 10, कोडरमा में छह, लातेहार में पाच, लोहरदगा में छह, पाकुड़ में एक, पलामू में 21, रामगढ़ में 19, साहिबगंज में छह, सरायकेला खरसावा में तीन, सिमडेगा में 10 तथा पश्चिमी सिंहभूम में 10 नए संक्रमित मिले। जामताड़ा में कोई संक्रमित नहीं मिला है।

इधर, शनिवार को ही विभिन्न जिलों में 367 मरीज स्वस्थ भी हुए। बोकारो में 59, देवघर में 25, धनबाद में 14, दुमका में नौ, पूर्वी सिंहभूम में 50, गढ़वा में तीन, गिरिडीह में पाच, गोड्डा में नौ, हजारीबाग में सात, जामताड़ा में चार, खूंटी में 24, पलामू में 14, रामगढ़ में पाच, राची में 101, साहिबगंज में दो, सरायकेला खरसावा में 16, सिमडेगा में पाच तथा पश्चिमी सिंहभूम में 15 मरीज स्वस्थ हुए। इधर, धनबाद के एक मरीज की मौत इलाज के क्रम में हो गई।

----------------

chat bot
आपका साथी