एसडीओ ने आठ अवैध क्रशर को तुड़वाया

तुपुदाना के बालश्रृंग पहाड़ पर अवैध रूप से चल रहे क्रशरों पर जिला प्रशासन ने कार्रवाई की। एसडीओ गरिमा ंिसह के नेतृत्व में चले अभियान के बाद आठ क्रशरों को तोड़ा गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Jan 2019 01:41 AM (IST) Updated:Thu, 17 Jan 2019 01:41 AM (IST)
एसडीओ ने आठ अवैध क्रशर को तुड़वाया
एसडीओ ने आठ अवैध क्रशर को तुड़वाया

जागरण संवाददाता, रांची : तुपुदाना के बालश्रृंग पहाड़ पर अवैध रूप से चल रहे क्रशरों पर जिला प्रशासन का डंडा चला। एसडीओ गरिमा सिंह ने मौके पर पहुंचकर आठ क्रशरों को जेसीबी से ध्वस्त करवाया। कुछ माह पूर्व चार क्रशरों पर कार्रवाई की गई थी। लेकिन एसडीओ को सूचना मिली कि फिर से क्रशर को दुरूस्त कर काम कराया जा रहा है। इसे लेकर टीम पहुंचकर अवैध क्रशरों को तोड़ा गया। हालांकि संचालक का आरोप था कि उसका पेपर पूरा होने के बाद भी उसके क्रशर को तोड़ दिया गया। लेखराज प्रजापति ने बताया कि वह पेपर लाने घर गया, तब तक उसके क्रशर पर जेसीबी चला दिया गया। लाल दीपक नाथ शाहदेव, विनोद कश्यप, राजेंद्र नाथ शाहदेव, कमला देवी, लेखराज प्रजापति, नीलम किस्पोट्टा एवं अखिलेश का क्रशर बालश्रृंग में चलता था। इस मौके पर खनन के भी पदाधिकारी उपस्थित थे।

खनन चलने से आसपास के लोग रहते हैं परेशान

जहां पर क्रसर चल रहा है उसके आसपास बड़ी संख्या में लोग बसे हुए हैं। क्रसर से निकलनेवाली डस्ट से लोगों को काफी परेशानी होती है। कई परिवार के लोग बीमारी का शिकार हो रहे हैं। स्थानीय लोगों को कहना है कि डस्ट दूर तक जाता है। इससे सांस लेने की बीमारियां सबसे अधिक हो रही है। वहीं डॉक्टरों का कहना है कि यदि लंबे समय तक ऐसे वातावरण में रहा जाए तो कैंसर भी हो सकता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार अधिकारियों से इसकी शिकायत की गई लेकिन इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की गई। इससे उनलोगों का जीना मुहाल हो गया है।

chat bot
आपका साथी