Eid 2021 Moon Sighting Time: बादलों के बीच छुपा है चांद, देखने का ये तरीका आजमाएं... आज दिखेगा ईद का चांद

Eid 2021 Moon Sighting Time in India आज 12 मई दिन बुधवार को रमजान-उल-मुबारक की 29 तारीख है। आज ईद-उल-फित्र का चांद नजर आने की संभावना है। एदारा की अपील है कि ईद उल फित्र का चांद देखने की भरपूर कोशिश की जाए। ईद-उल-फित्र का चांद देखना वाजिब है।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Wed, 12 May 2021 03:50 AM (IST) Updated:Wed, 12 May 2021 05:24 PM (IST)
Eid 2021 Moon Sighting Time: बादलों के बीच छुपा है चांद, देखने का ये तरीका आजमाएं... आज दिखेगा ईद का चांद
Eid 2021 Moon Sighting Time in India: बुधवार को रमजान की 29 तारीख की शाम ईद का चांद देखा जाएगा।

रांची, जेएनएन। Eid 2021 Moon Sighting Time in India देश के कई इलाकों में बादल छाए हुए हैं। आसमान साफ नहीं है। बादलों के बीच छुपे चांद को देखने की मशक्‍कत हो रही है। आज 12 मई, दिन बुधवार को रमजान-उल-मुबारक की 29 तारीख है। आज ईद-उल-फित्र का चांद नजर आने की संभावना है। एदारा की अपील है कि ईद उल फित्र का चांद देखने की भरपूर कोशिश की जाए। ईद-उल-फित्र का चांद देखना वाजिब है। इधर झारखंड में बुधवार को राज्यभर के कुल 52 केंद्रों पर आधुनिक तकनीक की दूरबीन से ईद का चांद देखे जाने की व्‍यवस्‍था की गई है।

रांची के डोरंडा में चांद देखने का मुख्य केंद्र

राजधानी रांची में चांद देखने के लिए कई केंद्र बनाए गए हैं, जबकि डोरंडा इलाके में मुख्य केंद्र होगा। डोरंडा के मुख्य केंद्र में चांद देखने के लिए महज चंद उलेमा मौजूद रहेंगे। यहां से पूरे राज्‍य में ईद उल फित्र के चांद देखने की व्‍यवस्‍था पर नजर रखी जाएगी। चांद दिखने के बाद यहीं से निर्धारित समय पर ईद मनाने की विधिवत घोषणा की जाएगी। राज्य भर में कुल 52 स्थानों पर चांद देखने के लिए हेलाल केंद्र बनाए गए हैं।

एदारा-ए-शरिया ने की अपील

एदारा-ए-शरिया ने अपील की है कि अकीदतमंद 12 मई यानी बुधवार को जरूरी इंतजामों के साथ ईद-उल-फित्र का चांद देखने की भरपूर कोशिश करें, इस दौरान किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें। पाक रमजान की 29 तारीख की शाम को ईद का चांद देखा जाएगा। चांद का दीदार करने के लिए राज्‍य के चुनिंदा केंद्रों पर आधुनिक दूरबीन उपलब्‍ध कराया गया है। आम लोगों से अपील की गई है कि वह चांद देखें और चांद नजर आए तो एदारा-ए-शरिया को फोन के जरिये इसकी इत्तला दें। 

मोरहाबादी के मोहम्मद दिलकश ने रमजान में पढ लिया पूरा कुरआन

रांची के मोरहाबादी के हरिहर सिंह रोड निवासी सैयद सज्जाद अली रिजवी और डॉ नाजिया अब्बास आबिदी के बेटे सैयद मोहम्मद दिलकश आबिदी ने रमजान के पाक महीने में आज कुरआन करीम पढ़ कर मुकम्मल किया। अल्लाह से देश दुनिया से कोरोना महामारी के खत्म होने की दुआ मांगी। दिलकश संत जेवियर स्कूल डोरंडा रांची में छटी कक्षा का छात्र है। दिलकश ने कहा की कोरोना के कारण सारे स्कूल बंद हैं और उसे ऑनलाइन पढ़ाई करनी पड़ रही है। स्कूल के दोस्तों से मिलना भी नहीं हो पा रहा है। इसलिए वो अल्लाह से दुआ मांगता है कि जल्द से जल्द ये बीमारी खत्म हो फिर सब लोग अपनी पुरानी दिनचर्या में लौट आएं। दिलकश ने सभी बीमार लोगों के लिए अल्लाह से शिफा मांगी।

chat bot
आपका साथी