शिक्षाविद प्रो.अजीत कुमार सिन्हा के निधन पर शोक व्यक्त किया

जागरण संवाददाता रांची अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डा. प्रणव कुमार बब्बू ने सु

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Jan 2021 07:25 AM (IST) Updated:Sat, 16 Jan 2021 07:25 AM (IST)
शिक्षाविद प्रो.अजीत कुमार सिन्हा के निधन पर शोक व्यक्त किया
शिक्षाविद प्रो.अजीत कुमार सिन्हा के निधन पर शोक व्यक्त किया

जागरण संवाददाता, रांची : अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डा. प्रणव कुमार बब्बू ने सुप्रसिद्ध शिक्षाविद और संत ज़ेवियर कॉलेज के राजनीति विज्ञान के प्राध्यापक प्रो. अजीत कुमार सिन्हा के निधन अपूर्णीय क्षति बताया। शुक्रवार को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, झारखंड प्रदेश अध्यक्ष के मोरहाबादी स्थित आवास में प्रो. सिन्हा के निधन पर शोकसभा आयोजित किया गया।इसमें उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रख कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। डा. प्रणव ने कहा कि प्रो.सिन्हा ने प्रमाणित किया कि अपनी प्रतिभा और कुशलता से किस प्रकार न केवल समाज, शिक्षा जगत और देश की सेवा की जा सकती है बल्कि एक आदर्श जीवन भी जिया जा सकता है। इससे सभी को सीख लेनी चाहियेण्

शोकसभा में डॉ. प्रणव कुमार बब्बू, मुकेश कुमार, अखिलेश कुमार, दिलीप श्रीवास्तव नीलू, राकेश रंजन बबलू, उपेन्द्र कुमार बबलू, सूरज कुमार सिन्हा, दिनेश प्रसाद सिन्हा, विजय कुमार दत्त पिन्टू, जयदीप सहाय आदि उपस्थित थे।

राज्यपाल ने प्रकट किया शोक

राज्य ब्यूरो, रांची : राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने संत जेवियर्स कॉलेज के परीक्षा नियंत्रक प्रो. एके सिन्हा के निधन पर गहरा दुख व शोक प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि प्रो. एके सिन्हा एक समर्पित एवं ऊर्जावान शिक्षक थे, जिन्होंने सेवानिवृत्ति के बाद भी महाविद्यालय में विभिन्न पदों पर कार्य किया। वे उनसे मुलाकात के क्रम में महाविद्यालय के हित एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की बात किया करते थे। राज्यपाल ने ईश्वर से उनकी आत्मा को चिरशांति प्रदान करने एवं उनके परिजनों को इस पीड़ा को सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है।

chat bot
आपका साथी