रांची में पुलिस कर रही ई-पास की चेकिंग, नहीं होने पर वसूला जा रहा जुर्माना

राजधानी में रविवार को पुलिस ने जगह-जगह चेकिंग अभियान चलाकर ई-पास की चेकिंग की। कांटाटोली मेन रोड कचहरी रोड बूटी मोड़ जेल चौक आदि जगह चौक चौराहों पर ई-पास की चेकिंग की गई। जिनके पास ई पास नहीं थे। उनसे निकलने की वजह पूछी गई।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Sun, 16 May 2021 03:36 PM (IST) Updated:Sun, 16 May 2021 03:36 PM (IST)
रांची में पुलिस कर रही ई-पास की चेकिंग, नहीं होने पर वसूला जा रहा जुर्माना
रांची में पुलिस जारी है ई-पास की चेकिंग, नहीं होने पर वसूला जा रहा जुर्माना। जागरण

रांची‌, जासं । राजधानी में रविवार को पुलिस ने जगह-जगह चेकिंग अभियान चलाकर ई-पास की चेकिंग की। कांटाटोली, मेन रोड, कचहरी रोड, बूटी मोड़, जेल चौक आदि जगह चौक चौराहों पर ई-पास की चेकिंग की गई। जिनके पास ई पास नहीं थे। उनसे निकलने की वजह पूछी गई। कुछ लोग सब्जी खरीदने, दवा लेने आदि का बहाना बनाकर बच गए। कुछ लोग जो बहाना नहीं बना पाए उनसे जुर्माना भी वसूला गया। कहीं कुछ लोगों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया कि वह आइंदा से पास बनाकर ही बाहर निकलें।

सुबह से ही पुलिस की चेकिंग लगी हुई थी। सड़कों पर पहले की तुलना में काफी कम लोग निकले। सब्जी राशन और दवाओं की दुकानें खुली हुई थीं। बस रविवार को ईपास को लेकर ही सकती थी ईपास की चेकिंग के लिए कई जगह पुलिस तैनात की गई थी। मेन रोड में इकरा मस्जिद के पास सुबह से ही पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था और वह हर आने जाने वालों को ई पास दिखाने को कह रहे थे। जो लोग  पास दिखा रहे थे उन्हें जाने दिया जा रहा था और जिनके पास ई पास नहीं था। उन्हें वापस कर दिया जाता था।

सब्जी समेत अन्य जरूरी चीजों की दुकानें खुली हुई थीं। कोकर, बूटी मोड़, कांटा टोली, मेन रोड, पंडरा बाजार, डोरंडा स्थित राजेंद्र चौक समेत हर जगह ईपास की चेकिंग हो रही थी। कार को भी रोक कर ई पास देखा जा रहा था। कुछ लोगों ने ई पास बनवा लिया था।

वह अपने पास दिखा कर आगे बढ़ जा रहे थे। जिनके पास ई पास नहीं था। उनको रोक लिया जाता था। ईपास की चेकिंग शुरू होने की वजह से जल्द ही राजधानी के अन्य लोगों को भी इसकी जानकारी हो गई। बाद में कम लोग सड़क पर निकल रहे थे। अल्बर्ट एक्का चौक मेन रोड खादगढ़ा बस स्टैंड आदि जगहों पर सड़कें सुनसान रहीं। बाद में 2:00 बजे शहर में  सन्नाटा छा गया दुकानें बंद हो गईं और सड़कें सूनी हो गईं। खादगढ़ा बस स्टैंड से रविवार को बसें बिल्कुल नहीं चलीं। इस वजह से यहां सन्नाटा रहा दुकानें भी बंद रहीं।

chat bot
आपका साथी