Durga Soren Sena: रामगढ़ में आज होगा दुर्गा सोरेन सेना के जिला कार्यालय का उद्घाटन, कई दलों के नेता पार्टी छोड़ सेना में होंगे शामिल

Durga Soren Sena रामगढ़ अनुमंडल कार्यालय के समक्ष आज दुर्गा सोरेन सेना के जिला कार्यालय का उद्घाटन होगा। कार्यालय का उद्घाटन विधायक सीता सोरेन व उनकी दोनों बेटियां जयश्री सोरेन और राजश्री सोरेन की उपस्थिति में होगा। कई दल के नेता पार्टी छोड़ दुर्गा सोरेन सेना में शामिल होंगे।

By Kanchan SinghEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 11:45 AM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 11:45 AM (IST)
Durga Soren Sena: रामगढ़ में आज होगा दुर्गा सोरेन सेना के जिला कार्यालय का उद्घाटन, कई दलों के नेता पार्टी छोड़ सेना में होंगे शामिल
रामगढ़ अनुमंडल कार्यालय के समक्ष दुर्गा सोरेन सेना के जिला कार्यालय का उद्घाटन होगा।

रामगढ़, जासं। रामगढ़ अनुमंडल कार्यालय के समक्ष आज दुर्गा सोरेन सेना के जिला कार्यालय का उद्घाटन होगा। संगठन के कार्यालय का उद्घाटन किया जा रहा है। कार्यालय का उद्घाटन विधायक सीता सोरेन व उनकी दोनों बेटियां जयश्री सोरेन और राजश्री सोरेन की उपस्थिति में होगा। मौके पर भाजपा सहित कई दलों के नेता पार्टी छोड़ दुर्गा सोरेन सेना में शामिल होंगे। दो दिन पूर्व ही भाजपा के जिला उपाध्यक्ष पद व पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने वाले बिरसा हांसदा को दुर्गा सोरेन सेना का केंद्रीय पर्यवेक्षक बनाया गया है।

कार्यालय उद्घाटन के साथ ही दुर्गा सोरेन सेना की जिला कमेटी का विस्तार किया जाएगा। बिरसा हांसदा ने बताया कि दुर्गा सोरेन सेना का पूरे प्रदेश में संगठन को मजबूत बनाने का कार्य आरंभ हो गया है। यह सामाजिक सेवा में अग्रसर एक संगठन है। उन्होंने बताया आज संगठन के जिला कार्यालय का उदघाटन होगा। कांग्रेस, झामुमो, भाजपा सहित कई दल के नेता इसमें शामिल होने जा रहे हैं। विधायक सीता सोरेन व उनकी दोनों पुत्रियों का चुटूपालु में स्वागत किया जाएगा। वहां से आगवानी कर सीधे रामगढ़ जिला कार्यालय लाया जाएगा।

रामगढ़ अनुमंडल कार्यालय के निकट दुर्गा सोरेन सेना के जिला कार्यालय का उद्घाटन होगा। इसके बाद विधायक सीता सोरेन अपनी बेटियों के साथ पैतृक गांव गोला के नेमरा जाएंगी। रामगढ़ से गोला के बीच कई स्थानों पर इनका कार्यकर्ता जोरदार स्वागत करेंगे। सीता सोरेन अपने पति दुर्गा सोरेन के पैतृक गांव नेमरा पहुंचकर देवी-देवताओं का पूजा कर आगे का कार्यक्रम तय करेगी। इसके उपरांत सोना सोबरन के शहीद स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगी। बिरसा हांसदा ने बताया कि भाजपा के कई नेता हमसे संपर्क में हैं। जल्द ही कई लोग दुर्गा सोरेन सेना में शामिल हो जाएंगे।

ज्ञात हो कि झारखंड में सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा की विधायक सीता सोरेन की बेटियों ने अपने दिवंगत पिता के नाम पर दुर्गा सोरेन सेना गठित की है। बिजनेस मैनेजमैंट और विधि की पढ़ाई कर चुकी राजश्री सोरेन और जयश्री सोरेन ने विजयादशमी के मौके पर इसकी घोषणा अपनी मां के धुर्वा स्थित सरकारी आवास पर की थी। हालांकि इस आयोजन में सीता सोरेन शामिल नहीं हुई थीं।

chat bot
आपका साथी