नवरात्र में जन्म लेने वाली नौ कन्याओं को दिया जाएगा 51-51 सौ रुपये

राजधानी के प्रमुख दुर्गा पूजा पंडालों में शुमार राजस्थान मित्र मंडल नवरात्र में अनूठी पहल करने जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 30 Sep 2020 02:04 AM (IST) Updated:Wed, 30 Sep 2020 05:14 AM (IST)
नवरात्र में जन्म लेने वाली नौ कन्याओं को दिया जाएगा 51-51 सौ रुपये
नवरात्र में जन्म लेने वाली नौ कन्याओं को दिया जाएगा 51-51 सौ रुपये

जागरण संवाददाता, रांची : राजधानी के प्रमुख दुर्गा पूजा पंडालों में शुमार राजस्थान मित्र मंडल नवरात्र में अनूठी पहल करने जा रहा है। नवरात्र में गरीब परिवार में जन्म लेने वाली नौ कन्याओं को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत इनके परिवार को 51-51 सौ रुपये नगद सहयोग राशि भी प्रदान किया जाएगा। राजस्थान मित्र मंडल के अध्यक्ष अशोक पुरोहित के अनुसार प्रत्येक साल किसी न किसी थीम के आधार पर पूजा होती है। पिछले साल पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया था। वहीं, इस बार बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ मुहिम को पूजा से जोड़ा जाएगा। कन्याएं खुद माता की प्रतिमूर्ति होती हैं ऐसे में बेटियों का संव‌र्द्धन पूजा का थीम होगा। समिति सदस्य के अलावा किसी को प्रवेश नहीं

कोरोना संक्रमण के कारण इस बार पूजा सादगीपूर्वक होगी। 40 फीट लंबा और 15 फीट ऊंचा खुला पंडाल बनेगा। इसी पंडाल में छह फीट की मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। पंडाल में सिर्फ समिति के सदस्यों को प्रवेश की अनुमति मिलेगी। अन्य श्रद्धालुओं के लिए ऑनलाइन दर्शन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। पंडाल के बाहर एलईडी स्क्रीन पर पूजा का लाइव प्रसारण किया जाएगा। इसके अलावा सोशल साइट पर भी पूजा का प्रसारण होगा। आमलोगों के बीच लिक शेयर किए जाएंगे। कलश स्थापना के दिन ही खुल जाएगा पट

पूजा के दौरान भीड़-भाड़ ना हो इसको लेकर विशेष इंतजाम किए जाएंगे। सदस्यों के लिए पहचान पत्र निर्गत किए जाएंगे। बिना पहचान पत्र और मास्क के किसी को भी पंडाल में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। वहीं, इस बार कलश स्थापना के दिन से ही पंडाल का पट खोल दिया जाएगा ताकि भीड़भाड़ न हो। वहीं, अन्य साल षष्ठी के दिन पंडाल आमलोगों के लिए खोला जाता था। बजट तीन लाख, नहीं होगा चंदा

अध्यक्ष अशोक पुरोहित के अनुसार इस बार पूजा में किसी प्रकार का आडंबर नहीं होगा। न लाइटिग पर ज्यादा खर्च होगा न ही साउंड और पंडाल पर। पूजा का बजट तीन लाख रखा गया है। समिति के सदस्य ही पूजा का खर्च उठाएंगे। चंदा नहीं लिया जाएगा। पिछले साल थाइलैंड मंदिर के तर्ज पर बना था पंडाल

वर्ष 2019 में राजस्थान मित्र मंडल दुर्गा पूजा का बजट करीब 20 लाख रुपये का था। पूजा पंडाल थाइलैंड मंदिर के तर्ज पर बना था। बेहतरीन लाइटिग। शाम ढलने के बाद संगमरमरनुमा पंडाल पर जब सतरंगी रोशनी पड़ती थी तो इसकी चमक देखते बनती थी। लाखों लोग माता के दर्शन को पहुंचे थे। व्यवस्था इनके जिम्मे होगी

अध्यक्ष अशोक कुमार पुरोहित, संरक्षक विनय सरावगी, उत्तम चितलांगिया, प्रमोद बजाज, आलोक कुमार, अशीष सिंह, श्याम सुंदर शारस्वत, जय प्रकाश सिघानिया, मंत्री मंटू जालान आदि।

chat bot
आपका साथी