रांची में दुर्गा पूजा की तैयारियां हो गईं प्रारंभ, प्रतिमाओं को तैयार करने में जुटे मूर्तिकार

पश्चिम बंगाल की तरह ही झारखंड में भी दुर्गा पूजा का त्यौहार पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस वर्ष दुर्गा पूजा महोत्सव 11 अक्टूबर से प्रारंभ होकर 15 अक्टूबर तक चलेगा। रांची शहर के अलग-अलग इलाकों में मूर्तिकारों ने प्रतिमाओं के निर्माण का कार्य प्रारंभ कर दिया है।

By Brajesh MishraEdited By: Publish:Sun, 29 Aug 2021 03:07 PM (IST) Updated:Sun, 29 Aug 2021 03:07 PM (IST)
रांची में दुर्गा पूजा की तैयारियां हो गईं प्रारंभ, प्रतिमाओं को तैयार करने में जुटे मूर्तिकार
रांची शहर के अलग-अलग इलाकों में मूर्तिकारों ने प्रतिमाओं के निर्माण का कार्य प्रारंभ कर दिया है।

तुपुदाना, जासं। पश्चिम बंगाल की तरह ही झारखंड में भी दुर्गा पूजा का त्यौहार पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस वर्ष दुर्गा पूजा महोत्सव 11 अक्टूबर से प्रारंभ होकर 15 अक्टूबर तक चलेगा। लिहाजा रांची शहर के अलग-अलग इलाकों में मूर्तिकारों ने प्रतिमाओं के निर्माण का कार्य प्रारंभ कर दिया है। बताया जा रहा है कि कोरोना काल होने के कारण पिछले वर्ष अधिकांश सार्वजनिक दुर्गा पूजा समितियों की तरफ से प्रतिमा स्थापित नहीं की गई थी। मूर्तिकारों को उम्मीद है कि इस बार हालात बदले हुए हैं। लिहाजा पूरे मनोयोग से मूर्तिकार मूर्तियों के निर्माण के कार्य में जुट गए हैं। मूर्तिकारों ने बताया कि कई दुर्गापूजा समितियों की ओर से कहा गया है कि वह इस बार पूजा करेंगे। प्रतिमाएं स्‍थापित करेंगे।

महानगर औद्योगिक दुर्गा पूजा समिति की बैठक

महानगर औद्योगिक दुर्गा पूजा समिति की बैठक डैम साइड समुदायिक भवन में हुई। इसमें दुर्गा पूजा के संबंध में विचार विमर्श किया गया बैठक की अध्यक्षता कर रहे औद्योगिक दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष पार्षद वेद प्रकाश सिंह ने सर्वप्रथम मोंटेसरी मैदान दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष अरविंद कुमार साह के असामयिक निधन पर 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया इसके बाद कार्यक्रम में दुर्गा पूजा को लेकर सभी 38 पूजा समितियों के अध्यक्ष एवं प्रतिनिधियों ने अपने अपने विचार रखें निर्णय लिया गया कि दुर्गा पूजा के संबंध में रांची के उपायुक्त एवं सरकार से दिशा निर्देश लिया जाएगा साथ ही कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए इस वर्ष यदि सरकार आदेश देगी तो दुर्गा पूजा किया जाएगा मौके पर जितेंद्र कुमार सिंह ,कार्तिक लाल शर्मा ,धीरेंद्र सिंह बम बम ,कमल ठाकुर, कामेश्वर सिंह, शिव शंकर पांडे, दिवाकर कुमार, उदय ठाकुर, अवधेश कुमार, आकाश कुमार, सागर साहू, अजय वर्मा, रवि कुमार साहनी, इंद्रजीत सिंह, प्रेम सिंह बागी ,गोपाल उपाध्याय सहित काफी संख्या में पूजा समितियों के लोग उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी