Dumka Corona News: दुमका में आज 4 SSB जवान, एक युवती, 08 कोरोना पाॅजिटिव, जानें ताजा हाल

Dumka Corona Update गुरुवार को 4 एसएसबी जवान व एक युवती समेत 8 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आने के बाद सभी को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Thu, 16 Jul 2020 07:38 PM (IST) Updated:Fri, 17 Jul 2020 07:32 AM (IST)
Dumka Corona News: दुमका में आज 4 SSB जवान, एक युवती, 08 कोरोना पाॅजिटिव, जानें ताजा हाल
Dumka Corona News: दुमका में आज 4 SSB जवान, एक युवती, 08 कोरोना पाॅजिटिव, जानें ताजा हाल

दुमका, जासं। अभी तक दुमका में रोज दाे नए मरीज मिल रहे थे लेकिन अब दो की बजाय 8 मरीज मिलने से जिले में कोरोना की दहशत बढ़ती जा रही है। गुरुवार को फिर 4 एसएसबी जवान व एक युवती समेत पांच लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आने के बाद सभी को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले बुधवार को भी 8मरीज मिले थे। सिविल सर्जन डाक्टर अनंत कुमार झा ने बताया कि पांच नए मरीज मिले हैं।

एसएसबी के तीन और जवान संक्रमित

काठी कुंड के  नारगंज  एसएसबी कैंप में रहने वाले तीन जवानों की रिपोर्ट  गुरुवार की देर शाम पाजिटिव आयी है। तीनों को  कोविड-अस्पताल लाने की तैयारी की जा रही है।  सिविल सर्जन  डॉ अनंत कुमार झा ने बताया कि  एसएसबी के दो जवान मधुबनी और एक सुपौल से लौटे थे। उसके बाद से कैंप के क्वारंटाइन सेंटर में रह रहे थे।  15 जुलाई को  तीनों का  सैम्पल लिया गया था। देर शाम तीनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। तीनों को लाने के लिए कोविड एंबुलेंस भेजी गयी है। गुरुवार को कोरोना वायरस से पीड़ित आठ लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, इनमें से चार एसएसबी के जवान है।

इनमें काठीकुंड के एसएसबी कैंप में तैनात जवान, गोपीकांदर के खड़कासाेल की युवती, आसनसोल, जरमुंडी के बजरंग बली मंदिर व शहर के महुआडंगाल का एक युवक शामिल हैं। बताया कि एसएसबी का जवान दो जुलाई को सिमडेगा से कैंप लौटा था। उसके बाद से क्वारंटाइन सेंटर में रह रहा था। 12 जुलाई को सैंपल लिया गया। खड़कासोल की रहने वाली युवती 11 को रांची से लौटी थी।

आने के बाद वह भी स्वयं क्वारंटाइन हो गई थी। जरमुंडी का युवक दस जुलाई को पटना से लौटा था। आसनसोल का रहने वाला युवक भी 12 जुलाई को रांची से आया था। वहीं महुआडंगाल का युवक नौ जुलाई को पटना से लौटा था। 11 जुलाई को उसका सैंपल लिया गया था। रिपोर्ट पाजिटिव आने के बाद सभी को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

chat bot
आपका साथी